Jaunpur News: घर से 500 मीटर दूर मनबढ़ युवकों ने युवती के पैर में मारी गोली, मचा कोहराम
जौनपुर जिले के केराकत थाना अंतर्गत बुधवार शाम एक 18 वर्षीय युवती के पैर में गोली मार दी गई। युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

Jaunpur जिले में बुधवार देर शाम खेत से मिट्टी लेने गई एक युवती को मनबढ़ युवकों ने गोली मार दी। गोली मारने के बाद युवक फरार हो गए जबकि गांव का ही एक व्यक्ति घायल युवती को उसके घर पहुंचाया। घायल अवस्था में युवती को लेकर परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस मामले में घायल युवती की मां द्वारा तहरीर दी गई है और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
मई में होनी है युवती की शादी
दरअसल, केराकत थाना क्षेत्र के पसेवा गांव निवासी सुरेंद्र यादव कि 18 वर्षीय बेटी साक्षी यादव बुधवार को सायंकाल चूल्हा पोतने के लिए मिट्टी लाने के लिए गई थी। बताया जा रहा है कि घर से करीब आधा किलोमीटर दूर एक सूखा नाला है और वहीं से गांव की महिलाएं चूल्हा पोतने के लिए मिट्टी लेने जाती है। वहां पहुंचने के बाद साक्षी यादव मिट्टी की खुदाई कर रही थी, इसी बीच वहां गांव के ही रहने वाले दो युवक पहुंचे और साक्षी के पैर में गोली मार दिए। गोली मारने के बाद दोनों युवक वहां से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास खेतों में मौजूद लोग घटनास्थल पर पहुंचे। उसके बाद लोग घायल साक्षी को मौके पर देखकर हैरान रह गए और उसे उठाकर उसके घर पहुंचाए।
सीएचसी से जिला अस्पताल किया गया रेफर
बताया जा रहा है कि घायल साक्षी यादव को लेकर उसके परिजन तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे, जहां युवती का प्राथमिक उपचार किया गया। उपचार करने के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल जिला अस्पताल में भर्ती साक्षी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं कहा जा रहा है कि गोली मारने वाले एक युवक को साक्षी यादव पहचान रही थी। ऐसे में घायल युवती की मां द्वारा पुलिस से शिकायत की गई है, शिकायत के आधार पर पुलिस आरोपी युवक को गिरफ्तार करने में जुटी है।
गांव का ही रहने वाला है आरोपी युवक
इस मामले में क्षेत्राधिकारी केराकत सौरव कुमार द्वारा वीडियो जारी करते हुए बताया गया है कि बुधवार को शाम का 7:00 बजे युवती के पैर में गोली लगने की घटना सामने आई है। घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि युवती की मां की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है। आरोपी युवक अंकुर यादव युवती के गांव का ही रहने वाला है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपी और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications