UP: आपत्तिजनक हालत में था ससुर, पहुंच गई बहू तो ससुर ने उठाया खौफनाक कदम, भाई ने दर्ज कराया केस
UP Jaunpur News: जौनपुर में विवाहिता की मौत के मामले में मृतका के भाई ने ससुर और परिवार के अन्य सदस्यों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भाई का कहना है कि उसकी बहन की हत्या कर शव लटका दिया गया था।
UP Jaunpur News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद में बीते बुधवार को एक विवाहिता की लाश उसके ससुराल में फांसी के फंदे पर लटकती हुई बरामद हुई थी। इस मामले में मृतका के भाई मृतका के ससुर और परिवार के अन्य सदस्यों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
मृतका के भाई द्वारा पुलिस से लिखित शिकायत की गई है। शिकायत के आधार पर जौनपुर जनपद की बदलापुर कोतवाली पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। मृतका के भाई द्वारा जो दादी किए जा रहे हैं वह चौकानेवाले हैं, फिलहाल पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है।

दरअसल, जौनपुर जनपद के बदलापुर कोतवाली अंतर्गत हिम्मतपुर गांव में बुधवार की रात्रि में एक विवाहिता की मौत हो गई थी। मौत के बाद ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा आरोप लगाया गया कि विवाहिता खुद अपने में कमरे में गई और फांसी का फंदा लगाकर झूल गई।
विवाहिता ने आत्महत्या क्यों किया इसके बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली। हालांकि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और विवाहिता के लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। इस मामले में मृत विवाहिता के भाई ने शुक्रवार को मृतका के ससुराल पक्ष के लोगों पर गंभीर आरोप लगाया।
शुक्रवार को बदलापुर कोतवाली में लिखित शिकायत करते हुए मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि उसकी बहन के ससुर का गांव की रहने वाली एक महिला के साथ अवैध संबंध है। एक दिन उसकी बहन कमरे में अचानक प्रवेश की तो उसके ससुर उस महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में लेटे हुए थे।
ससुर को इस हालत में देखने के बाद उसकी बहन ने अपने मायके में फोन करके मायके के लोगों को पूरी घटना के बारे में बताई थी। इसके अलावा ससुराल के कुछ लोगों से भी ससुर की हरकतों के बारे में बताई थी। मृतका के भाई का आरोप है कि इसी बात को लेकर उसकी बहन के ससुर नन्हे सर उसकी बहन को मार डाला।
बहन की हत्या करने के बाद उसकी लाश को फांसी के फंदे से लटका दिया गया जिससे हत्या को आत्महत्या में बदला जा सके। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक अवनीश राय द्वारा बताया गया कि मृतका रूमा के भाई सुनील द्वारा मृतका के ससुर नन्हे सरोज, देवर विकास सरोज परिवार की मंजना देवी उर्फ लल्ली देवी पत्नी स्व. कीर्तिराज सरोज तथा गांव के बोड़ई पर हत्या का आरोप लगाया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जांच पड़ताल के बाद यदि मामला सही पाया जाता है तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications