'ये एनकाउंटर नहीं बल्कि हत्या है', जौनपुर के मंगेश यादव के परिवार से मिले कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय
Mangesh Yadav Jaunpur: सुल्तानपुर में आभूषण कारोबारी के यहां डकैती के मामले में जौनपुर के मंगेश यादव का एनकाउंटर किए जाने के बाद इस एनकाउंटर पर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को कांग्रेस के यूपी अध्यक्ष अजय राय मंगेश यादव के घर पहुंचे।
अजय राय ने मंगेश यादव के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने एनकाउंटर को फर्जी बताते हुए इस मामले की जांच हाई कोर्ट के सिटिंग जज से कराए जाने की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार के कहने पर ही पुलिस और एसटीएफ काम करती है।

इसके साथ ही अजय राय ने यह भी कहा कि सरकार बदलते ही पुलिस और एसटीएफ को ठीक कर देंगे। उन्होंने यह भी कहां की इसकी जांच परिवार वाले जैसे चाहते हैं वैसे ही होनी चाहिए। इसी तरीके से गोरखपुर में भी उपाध्याय परिवार के एक बेटे को मरवाया गया है। वह भी अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था।
डकैती करने वाला क्या अपने घर में सोएगा?
अजय राय ने कहा कि सीएम योगी कह रहे हैं कि हमने डकैत को मार गिराया है। तो क्या कोई अपराधी डकैती करने के बाद अपने घर पर सोएगा? अगर उसने ऐसा कुछ किया होता तो वह भागकर कहीं छिपता नहीं।
उन्होंने कहा कि यह एनकाउंटर नहीं है बल्कि पूरी तरह से हत्या की गई है। आगे उन्होंने यह भी कहा कि यह सरकार तानाशाह हो चुकी है और चुन-चुन कर विरोधियों की हत्या करवा रही है। उन्होंने कहा कि 2024 में जनता ने वाराणसी में मोदी जी को सबक सीखा दिया है अब 2027 में योगी जी की बारी है।
सरकार कर रही है मनमानी
अजय राय एसटीएफ की टीम पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि जिस एसटीएफ के अधिकारी ने मंगेश यादव का एनकाउंटर किया है, उसकी पत्नी को महिला आयोग का सदस्य बनाया गया है।
कहा कि इन सभी बातों से स्पष्ट है कि सरकार पूरी तरीके से अपनी मनमानी कर रही है। इसके अलावा उन्होंने अभी कहा कि मृतक के परिवार की आर्थिक स्थिति सही नहीं है। ऐसे में हमारी पार्टी से जो भी संभव मदद होगा वह कराया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications