UP News: 14 हजार फीट ऊपर उड़ रहे प्लेन से कूदे बीजेपी विधायक, बोले- 'डर के आगे जीत है', देखें Video
UP Jaunpur News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के बदलापुर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक रमेश चंद्र मिश्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वायरल वीडियो को देखने के बाद विधायक के फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। [Video अंत में है।]
दरअसल, भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने अपने फेसबुक पर रविवार को एक वीडियो अपलोड किया। वीडियो में वह दुबई में घूमने के दौरान आसमान में 14 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहे प्लेन से वह कूदते हुए दिखाई दे रहे हैं।

हालांकि विमान में कूदने से पहले भी उन्होंने वीडियो बनवाया था और जब वह प्लेन से जंप लगाते हैं इस दौरान भी कैमरामैन द्वारा स्काई डाइविंग के समय का भी वीडियो बनाया गया है। यह वीडियो उन्होंने फेसबुक पर अपलोड किया उसके बाद लोग उनको बधाई देने लगे।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि प्लेन से कूदते के बाद वह कह रहे हैं कि 'डर के आगे जीत है।' उनका कहना है कि इतनी ऊंचाई से कूदने के बाद उन्होंने मौत के डर को खत्म कर दिया है। स्काई डाइविंग को लेकर उन्होंने मीडिया कर्मियों से भी अपना अनुभव शेयर किया।
मीडिया कर्मियों से बात करते हैं उन्होंने बताया कि दुबई यात्रा के दौरान 27 सितंबर 2023 को वह दुबई के पान जुबेरा बीच से स्काई डाइविंग के लिए प्लेन से कूदे थे। उन्होंने कहा था कि इस दौरान उनके साथ गाइड माइकल और कैमरामैन जॉनसन भी मौजूद थे।
देखें Video:-
विधायक रमेश चंद्र मिश्रा का कहना है कि यह उनके जीवन का सबसे सुंदर और अद्भुत पल रहा। उन्होंने कहा कि उनके दोस्तों ने उन्हें चैलेंज दिया था कि वह स्काई डाइविंग नहीं कर सकते हैं। इसके बाद अपने सात मित्रों के साथ हुए दुबई गए। दुबई में चकअप के बाद सिर्फ दो ही लोग 14 हजार फीट से कूदने के लिए तैयार हो पाए।












Click it and Unblock the Notifications