Jaunpur News: पुलिस ने मुठभेड़ में बलिया के असलहा तस्कर को किया गिरफ्तार, असलहा सप्लाई करने आया था जौनपुर

यूपी के जौनपुर जिले में पुलिस मुठभेड़ में एक असलहा तस्‍कर को गिरफ्तार किया गया है। पकड़ा गया अभियुक्‍त बलिया का रहने वाला है और जौनपुर में असलहा सप्‍लाई करने आया था। उसके पास से पुलिस ने अवैध असलहा भी बरामद किया है।

Ballia arms smuggler handcuffed by police in an encounter in Jaunpur

Jaunpur जिले के बदलापुर में गुरुवार देर रात बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने बलिया के रहने वाले एक असलहा तस्‍कर को गिरफ्तार कर लिया, जबकी उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाते हुए भागने में सफल हो गया।

पुलिस द्वारा घायल अभियुक्‍त को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। बदमाश के पास से पुलिस ने अवैध असलहा और कारतूस बरामद किया है, वहीं फरार हुए उसके साथी की तलाश की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक जौनपुर के अनुसार बदलापुर थाने की पुलिस टीम द्वार नगर निकाय चुनाव को ध्यान में रखते हुए गुरुवार को क्षेत्र में अवैध वाहनों और संदिग्‍ध व्‍यक्‍तियों की जांच की जा रही थी।

इसी दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली की शातिर किस्‍म के कुछ अपराधी असलहों का व्‍यापार करते हैं और गुरुवार रात में वे बदलापुर के बटाऊबीर शाहपुर की तरफ से असलहों की खेप लेकर गुजरने वाले हैं।

सूचना मिलने के बाद बदलापुर थानाध्यक्ष द्वारा बदलापुर-शाहगंज रोड पर स्थित सरोखनपुर में हाईवे बने अंडर पास पुलिया के पास सघन चेकिंग प्रारंभ कराई गई। इसी दौरान एक बाइक पर दो लोग आते दिखाई दिए।

पुलिस टीम द्वारा उन्‍हें रुकने का इशारा किया गया तो वे बाइक रोकने की बजाय पुलिस टीम के ऊपर फायर करने लगे। बदमाशों द्वारा गोली चलाने के बाद पुलिस टीम द्वारा बदमाशों पर भी गोली चलाई गर्इ।

इस दौरान पुलिस की गोली लगने से संतोष सिंह उर्फ रामदास उर्फ भोदू पुत्र रविकान्त सिंह निवासी जजौली थाना भीमपूरा जनपद बलिया घायल होकर गिर गया। उसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

उसके पास से 04 तमंचा .315 बोर व 03 जिन्दा कारतूस .315 बोर, 02 खोखा कारतूस .315 बोर, 01 मिस कारतूस .315 बोर और 01 मोटर साइकिल हीरो होण्डा स्पलेण्डर प्रो बरामद किया गया।

इस दौरान संतोष का सहयोगी अंधेरे का फायदा उठाते हुए वहां से भाग निकला। इस मामले में बदलापुर थाने में उचित धाराओ में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Recommended Video

    जौनपुर: तालाब के किनारे मिले बालिका के शव की शिनाख्त

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+