Akshara Singh के 'जान मारे लहंगा ई लखनऊआ' गाते ही दर्शक हुए बेकाबू, जमकर चली कुर्सियां, इस बात पर भड़के लोग

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद में बुधवार की रात्रि में गणपति उत्सव कार्यक्रम में भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री और सिंगर Akshara Singh के कार्यक्रम के दौरान बवाल हो गया। नाराज दर्शकों ने जमकर खुशियां चलाई। भीड़ को काबू करने में पुलिस के पसीने छूट गए।

आलम यह रहा कि बेकाबू भीड़ को देखते हुए अक्षरा सिंह को कार्यक्रम बीच में छोड़कर जाना पड़ा। कार्यक्रम का आयोजन जौनपुर जनपद के केराकत के रहने वाले आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह द्वारा कराया गया था। दर्शकों द्वारा आरोप लगाया गया कि धार्मिक कार्यक्रम अश्लील गाने गाए गए।

audience-went-out-of-control-as-soon-as-akshara-singh-sang-jaan-mare-lehenga-lucknowa

दरअसल, जौनपुर जनपद में पहली बार तीन दिवसीय गणपति उत्सव कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। कार्यक्रम में भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री और सिंगर अक्षरा सिंह के अलावा हनी सिंह और सुनील शेट्टी के आने की बात भी कही जा रही है।

फिलहाल बुधवार की रात्रि में भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह इस कार्यक्रम में पहुंचीं थीं। अक्षरा सिंह के पहुंचने के बाद कार्यक्रम ठीक-ठाक चल रहा था और भीड़ भी काफी अधिक एकत्र हुई थी।

सुरक्षा के लिए जौनपुर जनपद के तीन थानों की पुलिस को तैनात किया गया था, इसके अलावा 300 से अधिक बाउंसर भी लगाए गए थे। कार्यक्रम में अक्षरा सिंह के स्‍टेज पर पहुंचने के बाद दर्शकों की तरफ से गाने की डिमांड की जाने लगी।

इसी बीच भीड़ में मौजूद दर्शकों द्वारा अक्षरा सिंह से 'जान मारे लहंगा ई लखनऊआ' गाना गाने की डिमांड की गई। दर्शकों की डिमांड का सम्मान करते हुए अक्षरा सिंह ने भी गाना शुरू किया। इसी दौरान वहां मौजूद दर्शक हूटिंग करने लगे।

देखते ही देखते भीड़ आक्रोशित हो गई और फिर लोग एक दूसरे के ऊपर कुर्सियां चलाने लगे। दर्शकों को काबू करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि आक्रोशित भीड़ को देखते हुए अक्षरा सिंह स्टेज शो छोड़कर जाना पड़ा।

यह भी बता दे कि गुरुवार को इस कार्यक्रम का तीसरा दिन है। गुरुवार को इस कार्यक्रम में फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी सहित कई अन्य कलाकारों के शामिल होने की बात भी कही जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+