UP: मुहर्रम जुलूस में लगे थे देश विरोधी नारे, Video Viral होने पर 33 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी

UP Jaunpur News: जौनपुर जनपद में मुहर्रम जुलूस में देश विरोधी नारे लगाने वाले लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि 29 जुलाई को मुहर्रम जुलूस के दौरान लोगों द्वारा देश विरोधी नारे लगाए गए थे। इस दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने वीडियो बना लिया था।

वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो मामले की जानकारी हुई। जानकारी होने के बाद जौनपुर जनपद के मीरगंज थाने की पुलिस ने इसके बारे में उच्चाधिकारियों को जानकारी देने के साथ ही जुलूस में शामिल लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई।

anti-national-slogans-were-raised-in-the-muharram-procession-video-viral-in-jaunpur-up

मामले में कुल 33 लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ करते हुए पुलिस टीम द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई से गांव में हड़कंप मचा हुआ है कोई भी ग्रामीण कुछ भी बोलने से बच रहा है।

यह पूरा मामला मीरगंज थाना अंतर्गत गोधना गांव का है। गांव में 29 जुलाई को मुहर्रम जुलूस निकला था। आरोप है कि मुहर्रम जुलूस में शामिल लोगों द्वारा देश विरोधी नारे लगाए गए। नारे लगाए जाने के दौरान वहां मौजूद किसी शख्स द्वारा इसका वीडियो बना लिया गया।

वीडियो बनाने वाले शख्स द्वारा 31 जुलाई को इस वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल कर दिया गया। प्रकरण जब संज्ञान में आया तो पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए कार्यवाही में जुट गई।

बताया जा रहा है कि मीरगंज थाना अध्यक्ष द्वारा पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजय पाल शर्मा को इस प्रकरण की जानकारी दी गई। जानकारी होने के बाद पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में मीरगंज थाने के अलावा मछली शहर, मड़ियाहूं, बरसठी, सिकरारा सहित अन्य थानों की पुलिस गांव में पहुंची।

गांव में भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचने के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस टीम द्वारा रात में ही छापेमारी करके मुहर्रम जुलूस में देश विरोधी नारे लगाने वाले 33 लोगों को हिरासत में ले लिया गया। हिरासत में लेने के बाद पुलिस टीम द्वारा उनसे पूछताछ की जा रही है।

इस बारे में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र कुमार द्वारा मीडिया को बताया गया कि 29 जुलाई को दसवीं मुहर्रम के जुलूस के दौरान मीरगंज थाने के गोधना गांव में कुछ लोगों द्वारा देश विरोधी नारे लगाए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में 33 असामाजिक तत्वों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उन्हें हिरासत में लिया गया है और कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+