निकिता सिंघानिया को मिलती थी कितनी सैलरी? AI इंजीनियर अतुल सुभाष की पत्नी ने जौनपुर में खरीदा 60 लाख का मकान
AI engineer Atul Subhash wife News: बेंगलुरु में AI इंजीनियर अतुल सुभाष द्वारा आत्महत्या करने के मामले में उनकी पत्नी निकिता सिंघानिया से जुड़े नए-नए मामले सामने आ रहे हैं। इसी बीच जौनपुर परिवार न्यायालय में दर्ज बयान के आधार पर भी नया खुलासा हुआ है।
इंजीनियर अतुल सुभाष की पत्नी निकिता सिंघानिया द्वारा अदालत में दर्ज किए गए बयान में बताया गया है कि उसने जौनपुर में 60 लाख रुपए का एक मकान खरीदा है। मकान उसने लोन पर लिया था। ऐसे में उसकी जो सैलरी मिलती है वह मकान के किस्त में ही खत्म हो जाती है।

यही कारण बताते हुए निकिता सिंघानिया द्वारा न्यायालय में बेटे के पालन पोषण के लिए पति अतुल सुभाष से रुपए की डिमांड की जा रही थी। निकिता सिंघानिया की अर्जी पर सुनवाई करते हुए न्यायालय द्वारा अतुल सुभाष को बेटे के भरण पोषण के लिए 40 हजार रुपए प्रति माह देने का आदेश दिया था।
पत्नी के दावे पर अतुल ने रखी थी यह बात
दरअसल, पत्नी निकिता सिंघानिया द्वारा बेटे के भरण पोषण के लिए खुद को अक्षम बताते हुए दावा किया जाने के बाद इस मामले में इंजीनियर अतुल सुभाष द्वारा भी अपना पक्ष रखा गया था। अतुल सुभाष का कहना था कि निकिता की मासिक सैलरी 78,845 रुपए है।
ऐसे में इतनी सैलरी पाने के बाद भी कोई भी महिला अपने बेटे का पालन पोषण कैसे नहीं कर सकती है। जिसका जवाब देते हुए निकिता द्वारा कहा गया था कि उसे हर महीने 49000 मकान की किस्त चुकानी पड़ती है। इसके अलावा एक अन्य किस्त भी है जिसमें 19310 महीना चुकाना पड़ता है।
दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद पारिवारिक न्यायालय की न्यायाधीश रीता कौशिक ने इंजीनियर अतुल सुभाष को आदेश दिया कि वह अपने बेटे के भरण-पोषण के लिए अपनी पत्नी निकिता सिंघानिया को 40 हजार रुपये प्रतिमाह अदा करें। इसी के बाद अतुल सुभाष को ऐसा लगा कि बच्चों के पालन पोषण के लिए इतने रुपए महीने देने के बाद भी उससे मिलना मुश्किल है। ऐसे में अतुल सुभाष द्वारा आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया गया।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications