Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

एक्ट्रेस दीक्षा सिंह ने जौनपुर जिला पंचायत सदस्य के लिए किया नामांकन, देखें तस्वीरे

एक्ट्रेस दीक्षा सिंह ने जौनपुर जिला पंचायत सदस्य के लिए किया नामांकन, देखें तस्वीरे

जौनपुर। फेमिना मिस इंडिया रनर अप व एक्ट्रेस दीक्षा सिंह ने भी राजनीति में कदम रख दिया है। दीक्षा सिंह बक्सा विकासखंड के वार्ड-26 से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रही है। आपको बता दें कि दीक्षा सिंह ने जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने का फैसला किया, तभी से वह चर्चा में हैं। दीक्षा सिंह ने रविवार (04 मार्च) को जौनपुर जिले के बक्सा विकासखंड के वार्ड-26 से जिला पंचायत सदस्य का पर्चा दाखिल कर दिया है।

Recommended Video

    एक्ट्रेस दीक्षा सिंह ने जौनपुर जिला पंचायत सदस्य के लिए किया नामांकन
    लंबी कतार में लग दीक्षा सिंह ने जमा किया नामांकन

    लंबी कतार में लग दीक्षा सिंह ने जमा किया नामांकन

    दरअसल, पहले चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया शनिवार 3 मार्च से सहारनपुर, गाजियाबाद, रामपुर, बरेली, हाथरस, आगरा, कानपुर नगर, झांसी, महोबा, प्रयागराज, रायबरेली, हरदोई, अयोध्या, श्रावस्ती, संतकबीरनगर, गोरखपुर, जौनपुर और भदोही जिले में आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। जो रविवार 4 अप्रैल शाम पांच बजे तक चलेगी। इस दौरान एक्ट्रेस दीक्षा सिंह ने भी कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित कोर्ट संख्या 11 से 17 तक बने काउंटरों पर पहुंची और लंबी कतार में लगी रही।

    दीक्षा सिंह की जल्द आ रही है वेब सीरीज

    दीक्षा सिंह की जल्द आ रही है वेब सीरीज

    दीक्षा सिंह ने जिला पंचायत के वार्ड संख्या-26 बक्शा से नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। बक्शा ब्लॉक के ही चितौड़ी गांव की रहने वाली दीक्षा टीवी विज्ञापन में काम कर चुकी हैं। पिछले फरवरी माह में उनके एलबम रब्बा मेहर करें ने खूब सफलता बटोरी है। जल्द ही उनकी एक वेब सीरीज भी आ रही है। पंचायत चुनाव के जरिए वह जमीनी स्तर पर कुछ करके दिखाना चाहती हैं। अक्सर मुंबई में रहने वाली दीक्षा समय-समय पर गांव आती रहती है।

    विकास की दौड़ में पीछे रह गया दीक्षा का गांव

    विकास की दौड़ में पीछे रह गया दीक्षा का गांव

    इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्हें अपने गांव का विकास की दौड़ में पीछे रह जाना खलता है। जौनपुर अभी कई शहरों से काफी पीछे है। चुनाव जीतकर वह सारी सुविधाएं यहां तक लाना चाहती हैं। दीक्षा बॉलीवुड में कामयाबी के लिए लगातार संघर्ष कर रही हैं। वह लेखन के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। उन्होंने बालीवुड की 'इश्क तेरा' फिल्म की कहानी भी लिखी है। जल्द ही में उनकी एक बड़े बैनर की वेब सीरीज भी आ रही है।

    दीक्षा सिंह फेमिना मिस इंडिया-2015 की रह चुकी है रनर अप

    दीक्षा सिंह फेमिना मिस इंडिया-2015 की रह चुकी है रनर अप

    बता दें कि दीक्षा सिंह, बक्शा विकास खंड क्षेत्र के चितौडी गांव की रहने वाली है और उनके पिता का नाम जितेंद्र सिंह है। जितेंद्र सिंह का गोवा व राजस्थान में ट्रांसपोर्ट का कारोबार है। जबकि उनकी मां हाउस वाइफ हैं। दीक्षा सिंह ने फेमिना मिस इंडिया-2015 में भाग लिया था, इसमें वो रनर अप रहीं थी। अभी फरवरी 2021 में दीक्षा के आए एलबम रब्बा मेहर करें ने खूब सफलता बटोरी थीं। उन्होंने बालीवुड की 'इश्क तेरा' फिल्म की कहानी लेखन भी किया है। इसके अलावा इन्होंने पैंटीन, पैराशूट आयल, स्नैप डील से लेकर बड़ी कंपनियों के विज्ञापन में काम किया है।

    पिता को नहीं मिली सीट तो चुनाव लड़ने उतरीं दीक्षा

    पिता को नहीं मिली सीट तो चुनाव लड़ने उतरीं दीक्षा

    हालांकि, दीक्षा सिंह के चुनाव मैदान में उतरने का एक और कारण है उनके पिता जितेंद्र सिंह। दरअसल, जितेंद्र सिंह इस सीट पर काफी दिनों से जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव लड़ने के लिए तैयारी कर रहे थे। 1 वर्ष से अधिक समय से उन्होंने क्षेत्र में घूम-घूम कर अपना प्रचार प्रसार किया लेकिन ऐन वक्त पर यह सीट महिला के लिए आरक्षित हो गई। जिसके बाद जितेंद्र सिंह की बेटी दीक्षा सिंह चुनाव मैदान में उतर गई।

    दीक्षा का मुकाबला होगा शालिनी सिंह से

    दीक्षा का मुकाबला होगा शालिनी सिंह से

    दीक्षा सिंह का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता स्व. राम चन्द्र सिंह की बहू शालिनी सिंह से होगा। शालिनी सिंह ग्रेजुएट हैं। शालिनी के पति सिद्धार्थ सिंह इस समय आरएसएस के सहयोगी संगठन सक्षम से जुड़े हैं। जौनपुर में पंचायत चुनाव के प्रथम चरण 15 अप्रैल को चुनाव होना है 3 और 4 अप्रैल को नामांकन पत्र दाखिल होना है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+