Jaunpur : शादी के सात साल बाद प्रेमी संग फरार हो गई विवाहिता, नहीं मानी पंचायत का फैसला

Jaunpur के जलालपुर में शादी के सात साल बाद प्रेमी संग फरार हो गई विवाहिता, पंचायत के फैसले को भी कर दिया दरकिनार

Jaunpur, 01 अगस्‍त : जौनपुर जिले से प्रेम प्रसंग का एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। शादी होने के सात साल बाद एक विवाहिता अपने प्रेमी के संग फरार हो गई। ससुराल से फरार होने के बाद उसने पति को फोन करके कहा कि अब मैं प्रेमी के साथ ही रहना चाहती हूं, ऐसे में मेरी खोजबीन मत करना। विवाहिता के फरार होने के बाद उसके पति ने आरोप लगाया कि वह गहने और नगदी लेकर फरार हुई है। फिलहाल इस मामले को लेकर क्षेत्र में लेकर तरह-तरह की चर्चा चल रही है।

वाराणसी के चौबेपुर में है मायका

वाराणसी के चौबेपुर में है मायका

जौनपुर जिले के जलालपुर क्षेत्र के रहने वाले युवक की शादी सात साल पहले वाराणसी जिले के चौबेपुर क्षेत्र में हुई थी। शादी के बाद विवाहिता अपने ससुराल आई और पति के साथ जीवन यापन करने लगी। काफी समय व्यतीत हो जाने के बाद भी दोनों को कोई संतान नहीं हुआ। विवाहिता अपने ननिहाल के रहने वाले एक युवक से प्रेम करती थी, जिससे मोबाइल पर बात करने लगी। इसकी जानकारी जब उसके पति को लगी तो दोनों में कहासुनी हुई और पति उसे चौबेपुर स्थित उसके मायके पहुंचा दिया।

पंचायत के बाद ससुराल आने को हुई तैयार

पंचायत के बाद ससुराल आने को हुई तैयार

करीब दो साल तक विवाहिता अपने मायके में ही रही। उसके बाद दोनों पक्षों के लोग आपस में बातचीत किए। वैवाहिक जीवन में आए दरार को पंचायत के माध्यम से खत्‍म करने का विचार बनाए। चार माह पूर्व दोनों पक्षों के जान-पहचान और रिश्तेदारी के लोग जुटे और पंचायत हुई। पंचायत में यह फैसला लिया गया कि अब विवाहिता अपने ससुराल में पति के साथ रहेगी और अपने प्रेमी से मुलाकात और बात नहीं करेगी। पंचायत के फैसले के बाद पति पत्नी साथ रहने के लिए राजी हो गए। पंचायत द्वारा फैसला सुनाए जाने के बाद पिछले 4 माह से विवाहिता ने अपने पति के साथ जलालपुर रहने लगी।

प्रेमी अक्सर आता था मुलाकात करने

प्रेमी अक्सर आता था मुलाकात करने

विवाहिता के पति ने बताया कि पंचायत के फैसले के बाद बीती बातों को भूल कर दोनों एक साथ रहने लगे। हालांकि विवाहिता जब अपने ससुराल आ गई तो कुछ दिन बाद उसका प्रेमी उससे मुलाकात करने आया। उसके बाद फिर दोनों एक दूसरे से मिलने लगे। फोन करके प्रेमी जलालपुर या आसपास के बाजार में चला आता और विवाहिता भी खरीदारी करने का बहाना बनाकर बाजार में चली जाती थी। एक बार फिर मुलाकातों का दौर बढ़ गया तो पति और पत्नी में कहासुनी हुई। काफी मना करने के बाद भी पत्नी नहीं मानी तो दोनों मे मारपीट भी हुआ। शनिवार को विवाहिता अपने घर से बाजार जाने के लिए निकली और प्रेमी के साथ फरार हो गई। रविवार को उसने अपने पति को फोन करके कहा कि अब मेरी तलाश मत करना अब मैं अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+