भारत जोड़ो यात्रा जब जम्मू में प्रवेश करेगी तब हम सुरक्षा के सभी संभव इंतजाम करेंगे: डीजीपी
जम्मू कश्मीर डीजीपी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा पंजाब से जम्मू में जब एंटर करेग तब हम सुरक्षा के सभी संभव इंतजाम करेंगे। ये जानकारी मंगलवार को डीजीपी ने दी।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा राहुल गांधी के प्रतिनिधित्व में पंजाब से जम्मू में प्रवेश करने वाली है। जम्मू कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया भारत जोड़ो यात्रा के मद्देनजर हम सुरक्षा के सभी संभव इंतजाम करेंगे। यात्रा के लिए दिशानिर्देश इस बात पर निर्भर करेंगे कि वे किस सड़क पर यात्रा करेंगे और यातायात क हालात होंगे।
जम्मू कश्मीर के डीजीपी की ये प्रक्रिया भारत जोड़ो यात्री में राहुल गांधी को लेकर सुरक्षा एजेंसियों के अलर्ट जारी किए जाने के बाद आई है। सुरक्षा एजेंसियों ने राहुल गांधी को कई कश्मीर में कई जगहों पर पद यात्रा नहीं करने की सलाह दी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जम्मू कश्मीर में सुरक्षा को खतरा होने के मद्देनजर कई स्थानों पर कार से उतरकर पैदल नहीं चलने से बचने के लिए कहा गया है। एजेंसी ने सहलाह दी है कि पद यात्रा करने के बजाय कार से ही यात्रा करनी चाहिए।।
बता दें भारत जोड़ो यात्रा 19 जनवरी को जम्मू कश्मीर के लखनपुर में पहुंचेगी और 30 जनवरी को कश्मीर में ही भारत जोड़ो यात्रा का समापन होगा।
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमार से हुई थी और 150 दिन की इस यात्रा का लक्ष्य 3750 किमी रखा गया था। राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ों यात्रा 12 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदशों को कवर करने का लक्ष्य रखा गया था। जिसमें कन्याकुमारी से कश्मीर तक की यात्रा इस समय पंजाब तक पहुंच चुकी है, इसके बार कश्मीर में इस यात्रा का आखिरी पड़ाव होगा।
Recommended Video

एनटीवी की रिपोर्ट के अनुसार सुरक्षा एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया है कि राहुल गांधी को जम्मू-कश्मीर में कुछ जगहों पर खतरा हो सकता है। राहुल गांधी की सुरक्षा के लिए बृहद योजना बनाए जाने के साथ उन्हें कश्मीर में पदयात्रा के बजाय कार में चलने की सलाह दी गई है। राहुल गांधी 25 जनवरी को बनिहाल में राष्ट्रीय ध्वज फहाने की तैयारी में हैं। इसके बाद अनंतनाग के रास्ते श्रीनगर में भारत जोड़ो यात्रा प्रवेश करेगी।। इस कार्यक्रम के मद्देनजर भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कहां-कहां पड़ाव होंगे, उसके हिसाब से सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications