वैष्णो देवी पर आतंकी हमले की आशंका, IB ने जारी किया अलर्ट

जम्मू। जम्मू कश्मीर के सांबा में आतंकी हमले के बाद आईबी ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि विश्वविख्यात माता वैष्णो देवी का मंदिर भी आतंकियों के निशाने पर है। आईबी के इस अलर्ट के बाद मंदिर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। लोगों की गहन जांच की जा रही है। सुरक्षाबलों की तादात बढ़ा दी गई है। देवी यात्रा पर हमला कर सकते है।

vaishno devi

गौरतलब है कि पिछले दो दिनों से लगातार जम्मू में आतंकी हमले हो रहे हैं। आतंकियों ने कठुआ के थाने पर हमला किया था। इसके बाद उन्होंने साबां के आर्मी बेस कैंप को अपना निशाना बनाया।

जिसके बाद आईबी ने आशंका जताई है कि आतंकी माता वैष्णो देवी मंदिर पर हमला कर सकते हैं। इस अलर्ट के बाद यात्रा मार्ग की चौकसी बढ़ा दी गई है। संदिग्धों पर पुलिस और सुरक्षाबलों के जवान कड़ी चौकसी रख रहे हैं।

खासबात ये है कि चैत्र नवरात्रि की शुरूआत आज से हो गई है। ऐसे में वैष्णोदेवी जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ गई। श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने के साथ ही सुरक्षा बलों के लिए सुरक्षा बड़ी चुनौती हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+