महिला पुलिसकर्मी की गोद में बैठा हेड कॉस्टेबल, फोटो वायरल होने पर सस्पेंड
श्रीनगर। पुलिस अक्सर किसी ना किसी विवाद के घेरे में रहती है। इस बार जम्मू कश्मीर की पुलिस की शर्मनाक हरकत सामने आयी है। यहां के एक पुलिस वाले की तस्वीर के चलते हेड कॉस्टेबल को नौकरी से हाथ धोना पड़ गया है।

हत्या के बाद पुलिस के झूठ को सामने लाने के लिए सोशल मीडिया पर उठी आवाज
पुलिस वर्दी में राजौरी पुलिस स्टेशन में जब हेड कॉस्टेबल की महिला पुलिस कर्मी की गोद में बैठने की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो उन्हें सस्पेंड कर दिया गया।
एसएसपी राजेश्वर सिंह का कहना है कि उन्होंने मामले की जांच के आदेश दे दिये हैं। उन्होंने कहा कि उन लोगों के पर भी नजर रखी जा रही है जिन्होंने इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर डाला है।
राजेश्वर सिंह ने कहा कि हेड कॉस्टेबल जाकिर हुसैन को सस्पेंड कर दिया गया है। वह बुधल पुलिस स्टेशन पर तैनात थे। उन्होंने बताया कि यह तस्वीर अगस्त माह में ली गयी थी लेकिन उसे गुरुवार को सोशल मीडिया पर डाला गया है।
राजेश्वर सिंह ने कहा कि जिसने इस तस्वीर को क्लिक किया है उसके खिलाफ भी कार्यवाही की जायेगी। जानकारी के मुताबिक जिस पुलिस वाले ने इस तस्वीर को क्लिक किया है उसका ट्रांसफर डोडा जिले में कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications