जम्मू में सरपंच के घर फेंका पेट्रोल बम, हमलावर की तलाश जारी

जम्मू। (अमित शर्मा) दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के हरिकीपोरा गांव के सरपंच के घर अज्ञात लोगों ने हमला बोल दिया है। अज्ञात हमलावरों ने सरपंच के घर पर पेट्रोल बम से हमला कर दिया। पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक हमलावरों ने गांव के सरपंच बाशिर अहमद मलिक के घर पर हमला कर दिया।

jammu and kashmir map

आपको बता दें कि बाशिर अहमद इस बार विधानसभा चुनाव के दौरान निर्दलीय उम्मीदवार रहे थे, हलांकि वो चुनाव हार गए थे। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक इस हमले से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। पेट्रोल बम के हमले के दौरान सरपंच के घर को नुकसान हुआ, लेकिन किसी को कोई चोट नहीं पहुंची।

जिस वक्त वो हमला हुआ सरपंच बाशिर घर में मौजूद नहीं थे। सरपंच बाशिर अहमद पीडीपी पार्टी से ताल्लुक रखते हैं। पुलिस इस हमले को लेकर छानबीन कर रही है। पुलवामा जिले से एसपी हरजेंद्र सिंह ने कहा है कि वो अज्ञात हमलावर की तालश कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+