वैष्णो देवी यात्रा: त्रिकुटा जंगल में लगी आग से फैला धुआं, एहतियातन बंद की गई यात्रा और बैटरी कार सेवा
वैष्णो देवी यात्रा: त्रिकुटा जंगल में लगी आग से फैला धुआं, एहतियातन बंद की गई यात्रा और बैटरी कार सेवा
कटड़ा, 18 मई: अगर आप भी माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रहा है तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। दरअसल, त्रिकुटा पर्वत के घने जंगलों में आग लगी हुई हैं। जंगल में आग लगने के कारण माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। श्रद्धालुओं की परेशानी देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने एहतियातन तौर पर नए ट्रैक (मार्ग) पर यात्रा और बैटरी कार सेवा को निलंबित कर दिया।

त्रिकुटा पर्वत के जंगल में शनिवार को लग गई थी आग
आपको बता दें कि माता वैष्णो देवी त्रिकुटा पर्वत पर निवास करती है और यही पर देवी का भवन बना हुआ है। जहां श्रद्धालु माता के दर्शन करने के लिए लाखों की संख्या में हर रोज पहुंचते है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की तरफ दी गई जानकारी के मुताबिक, त्रिकुटा पर्वत पर सूरजकुंड क्षेत्र के जंगल में शनिवार शाम को आग फैल गई थी। रविवार देर शाम तक आग ने पांच किलोमीटर से भी अधिक वन क्षेत्र को चपेट में ले लिया था।

धुआ बना था तीर्थयात्रियों के लिए परेशानी का सबब
ऐसा बताया जा रहा है कि 600 से अधिक वन विभाग, फोरेस्ट प्रोटेक्शन फोर्स, श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड, आपदा प्रबंधन दल, वन विभाग और दमकल कर्मचारी आग बुझाने में जुटे हैं और काफी हद तक आग पर काबू पा लिया गया है। लेकिन, कही-कही आग अभी भी लगी हुई है। उधर, तेज हवाओं चलते धुएं के गुबार तीर्थयात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं।

यात्रा और बैटरी कार सेवा को किया गया निलंबित
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने आज (18 मई) तेज हवाओं और कम दृश्यता के कारण एहतियात के तौर पर नए ट्रैक (मार्ग) पर यात्रा और बैटरी कार सेवा को निलंबित कर दिया। पारंपरिक ट्रैक (मार्ग) के माध्यम से यात्रा जारी है।

वन संपदा को हुआ नुक्सान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यात्रा मार्ग से करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर आग भड़की है। जंगल में चीड़ और देवदार के पेड़ अधिक हैं। तेज हवा के चलते धुआं यात्रा मार्ग तक पहुंच रहा है। बहुमूल्य वन संपदा आग में राख हो गई हैं। श्राइन बोर्ड और जिला प्रशासन के अधिकारी आग के बढ़ते दायरे पर नजर रखे हुए है।
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications