J&K: राहुल भट्ट की पत्नी को दी गई सरकारी नौकरी और 5 लाख की आर्थिक मदद, आतंकी हमले में गई थी जान
जम्मू, 19 मई: जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में आतंकवादियों की गोली का शिकार हुए कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट के परिवार को प्रशासन ने एक नियुक्ति पत्र और पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की है। जम्मू के डिविजनल कमिश्नर ने राहुल भट्ट के परिवार को नियुक्ति पत्र और वित्तिय सहायता सौंपी। अधिकारियों के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने राहुल की पत्नी मीनाक्षी रैना को अनुकंपा के आधार पर 14,800-47,100 रुपए के वेतनमान के साथ सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नवाबाद, जम्मू में नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।

Recommended Video
आतंकवादियों ने राहुल भट्ट को मार दी थी गोली
बडगाम जिले के चदूरा कस्बे में 12 मई को आतंकवादियों ने राहुल भट्ट की गोली मारकर हत्या कर दी थी। राहुल भट्ट को 2010-11 में जम्मू-कश्मीर में प्रवासियों के लिए विशेष रोजगार पैकेज के तहत क्लर्क की नौकरी मिली थी। परिजनों ने कहा था कि वे राहुल का ट्रांसफर चाहते थे। उनकी जान को लेकर खतरे का हवाला देते हुए चदूरा से तबादले को लेकर कई कोशिशें की गई, लेकिन प्रशासन ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया था।
कश्मीरी पंडियों का प्रदर्शन जारी
राहुल भट्ट की हत्या से आक्रोशित पीएम विशेष रोजगार पैकेज के तहत तैनात कश्मीरी पंडितों का प्रदर्शन लगातार जारी है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि भट्ट की पत्नी ने कई बार उनके ट्रांसफर की अपील करते हुए अधिकारियों से गुहार लगाई थी, लेकिन इस बाबत कोई कदम नहीं उठाए गए। वहीं, राहुल की हत्या के बाद से कई कर्मचारी ऑफिस नहीं गए हैं। उनका कहना है कि वे खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications