नहीं मान रहा पाकिस्तान, राजौरी के मंजाकोट में दागे भारी मोर्टार

ना प्रभारी मोहम्मद यूनुस चौधरी ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से राजौरी के मंजाकोट सेक्टर में ये मोर्टार दागे गए हैं।

राजौरी (जम्मू-कश्मीर)। भारत की ओर से लाख कोशिशों के बावजूद पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज आता नहीं दिख रहा है। एक बार फिर पाकिस्तान की ओर से भारी मोर्टार दागे गए हैं।

border

पाकिस्तान की नापाक हरकत

जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से भारी मोर्टार दागे गए हैं। थाना प्रभारी मोहम्मद यूनुस चौधरी ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से राजौरी के मंजाकोट सेक्टर में ये मोर्टार दागे गए हैं। हालांकि अभी इससे कोई नुकसान की खबर नहीं है।

इससे पहले भारतीय सेना ने जानकारी दी थी कि पाकिस्तान की सेना ने जम्मू के पल्लनवाला सेक्टर में गोलीबारी की है। पाकिस्तान लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है।

गुरुवार को भी भारत की ओर से जानकारी दी गई थी कि पिछले एक हफ्ते के दौरान पाकिस्‍तान की ओर से 12 बार युद्धविराम तोड़े जाने की घटनाएं हुई हैं।

एक हफ्ते में 12 बार पाकिस्तान ने किया सीजफायर

गुरुवार को विदेश मंत्रालय की ओर से जानकारी दी गई है कि पाक के उच्‍चायुक्‍त को भारत की ओर से एक विरोध पत्र सौंपा गया है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता विकास स्‍वरूप ने बताया कि भारत अब तक तीन बार विरोध पत्र सौंप चुका है। स्‍वरूप ने कहा कि पाक की ओर से जारी फायरिंग साफ तौर पर वर्ष 2003 में भारत और पाक के बीच हुए युद्धविराम समझौते का उल्‍लंघन है।

इससे पहले इंडियन आर्मी की ओर से जानकारी दी गई थी कि सर्जिकल स्‍ट्राइक के बाद से अब तक पाक की ओर 99 बार युद्धविराम तोड़ा जा चुका है।

एलओसी पर लगातार कर रहा फायरिंग

चार नवंबर को इंडियन आर्मी की ओर से जारी बयान में कहा गया था कि पाक की ओर से जम्‍मू में इंटरनेशनल बॉर्डर और एलओसी पर लगातार फायरिंग जारी है।

उस समय एक सीनियर आर्मी ऑफिसर ने बताया था कि कि सर्जिकल स्‍ट्राइक के बाद पाक ट्रूप्‍स की ओर से भी जम्‍मू कश्‍मीर में स्थित एलओसी पर 99 बार फायरिंग की जा चुकी है और युद्धविराम को तोड़ा गया है। यानी अगर अब इस 12 को भी जोड़ लिया जाए तो संख्‍या 111 बैठती है।

वहीं विकास स्‍वरूप ने यह जानकारी भी दी कि उन्‍हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि 'हार्ट ऑफ एशिया' कार्यक्रम में पाक की ओर से कोई शिरकत करने आ रहा है या नहीं। आपको बता दें कि पाक के विदेश मंत्री सरताज अजीज ने कहा है कि वह इस कार्यक्रम में शिरकत करने भारत आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+