Jammu: 'कितने भी हाथ मिला लो कुछ नहीं बिगाड़ पाओगे', विपक्षी दलों की बैठक पर गरजे अमित शाह

Amit Shah Jammu Speech Today: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के दो दिवसीय दौर पर आए हैं। जम्मू हवाई अड्डे पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने उनका स्वागत किया। इसके बाद जम्मू के त्रिकुटा नगर स्थित भगवती नगर में जेडीए मैदान पर एक रैली को भी संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने पटना में चल रही विपक्षी दलों की बैठक को लेकर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि कुछ भी कर लो लेकिन 2024 में मोदी को हराना मुश्किल है।

पटना में फोटो सेशन चल रहा: अमित शाह
अमित शाह ने विपक्षी दलों की बैठक पर हमला बोलते हुए कहा कि आज पटना में एक फोटो सेशन चल रहा है। सारे विपक्ष के नेता एक मंच पर आ रहे हैं और संदेश देना चाहते हैं कि हम भाजपा और मोदी जी को चुनौती देंगे। मैं विपक्ष के नेताओं को कहना चाहता हूं कि कितने भी हाथ मिला लो आप एक साथ नहीं आ सकते हैं और आ भी गए तो 2024 में मोदी जी का 300 से ज्यादा सीटों के साथ आना तय है।

Amit Shah Jammu Speech

अनुच्छेद 370 हटाने के बाद नए जम्मू कश्मीर का निर्माण हो रहा: अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अनुच्छेद 370 हटाने के बाद नए जम्मू कश्मीर का निर्माण हो रहा है। प्रदेश में आतंक पर शिकंजा कसा गया है। जम्मू कश्मीर में पहले से अधिक शांति है। अमित शाह ने अब्दुल्ला- मुफ्ती परिवारों पर भी निशाना साधा और कहा कि उनके कार्यकाल में आतंक के कारण जम्मू-कश्मीर में 42000 लोगों की मौत हुई। उन्होंने सवाल उठाया कि परिवार बताएं कि इन मौतों के लिए कौन जिम्मेदार है?

कांग्रेस 12 लाख करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार में शामिल थी: अमित शाह
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस 12 लाख करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार में शामिल थी। जबकि, मोदी सरकार पर भ्रष्टाचार के एक भी मामले का आरोप नहीं लगाया जा सकता।

Recommended Video

      Jammu: 'कितने भी हाथ मिला लो कुछ नहीं बिगाड़ पाओगे', विपक्ष दलों की बैठक पर गरजे अमित शाह

      अमित शाह ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद किया
      अमित शाह ने कहा कि आज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का 'बलिदान दिवस' है। पूरा देश जानता है कि उन्हीं की वजह से बंगाल आज भारत के साथ है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में धारा 370 का विरोध किया। उन्होंने कहा था कि एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+