जम्मू के सिदरा में एक ही परिवार के 6 लोगों का शव मिलने से हड़कंप
श्रीनगर, 17 अगस्त। जम्मू के सिदरा में सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां एक परिवार के 6 सदस्यों का शव मिलने से हड़कंप मच गया है जम्मू कश्मीर पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इन लोगों की मौत कैसे हुई है, इस घटना के पीछे की वजह क्या है इसपर भी अभी जानकारी हासिल नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सभी शवों को जम्मू राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल के शवगृह भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि इन लोगों के पोस्टमार्टम के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि इन लोगों की मौत कैसे हुई। इस पूरे मामले की जांच के लिए जांच टीम का गठन किया गया है, जिसमे एसडीपीओ नगरोटा प्रदीप कुमार, एसएचओ नगरोटा इंस्पेक्टर विश्व प्रताप और एसआई माजिद हैसन हैं। पुलिस के अनुसार श्रीनगर से एक महिला ने फोन करे हमे इसकी जानकारी दी थी। उह्नो्ने कहा कि वह कई दिनों से अपने भाई नूर उल हबीब को फोन कर रही थी, लेकिन वह फोन नहीं उठा रहा था। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को फोन करके इसकी जानकारी दी थी।
सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घर अंदर से बंद था, जब घर को खोला गया तो अंदर से बदबू आ रही थी। दरवाजे को तोड़कर पुलिस अंदर गई। सामने का मंजर देखकर हर कोई स्तब्ध था। जिसके बाद क्राइम सेक्शन के फोटोग्राफर को बुलाया गया, सबूत इकट्ठा किए गए, सैंपल्स को इकट्ठा किया गया और इसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने कहा कि प्राथमिक तौर पर ऐसा प्रतीत होता है कि इन लोगों को जहर दिया गया है, लेकिन जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।
बता दें शोपियां में बीती रात आतंकियों ने सुरक्षाकर्मियों की सर्च पार्टी पर ग्रेनेड फेक दिया था। अच्छी बात यह है कि इस हमले में कोई जवान घायल नहीं हुआ है। अंधेरे का फायदा उठाकर आतंकी मौके से भागने में सफल रहे। लेकिन पुलिस को आतंकियों के छिपने का ठिकाना पता चल गया। ये लोग यहां एक घर में ठहरते थे, जहां से पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार, गोला, बारूद आदि जब्त किया है। पुलिस आतंकियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चला रही है।












Click it and Unblock the Notifications