'जब दूसरी तरफ सरकार की पूरी ताकत, पैसा, ECI तो...', Election Results पर महबूबा मुफ्ती का बड़ा आरोप
Mehbooba Mufti over Assembly Election Results 2023: चार राज्यों के चुनाव परिणामों और रूझानों पर प्रतिक्रिया देते हुए पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में तस्वीर अगल होगी। उन्होंने कहा कि आगामी आम चुनाव में आईएमडीआईए गठबंधन की स्थिति मजबूत होगी और एनडीए को पछाड़ने में सफल होगा। पीडीपी चीफ ने कहा कि चुनाव में हार और जीत होना कोई नई बात नहीं है, ये होती रहती है।
पीपुल्स डेमोक्रेट पार्टी की प्रमुख व जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने उम्मीद जताई है कि पांच राज्य में हुए चुनाव परिणामों के वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव पर कोई असर नहीं होगा। एक बयान में उन्होंने कहा, चुनाव में हार-जीत होती रहती है...मुझे उम्मीद है कि 2024 के चुनाव में नतीजे बेहतर होंगे।"

महबूबा मुफ्ती ने चुनाव परिणामों को लेकर केंद्र की बीजेपी सरकार, केंद्रीय एजेंसियों को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा, "हार जीत तो इलेक्शन में होती रहती है, और खासकर जब दूसरी तरफ से सरकार की पूरी ताकत हो, एजेंसियां हों, पैसा हो और चुनाव आयोग हो ते ऐसे मे चुनाव हारना जीतना चलता रहता है।"
उन्होंने कहा की लेकिन लोकसभा चुनाव 2024 में परिणाम अलग होंगे। उन्होंने उम्मीद व्यक्त की आम चुनाव में आईएनडीआईए को बेहतर सफलता मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications