Sonam Wangchuk: कौन है सोनम वांगचुक, जो लद्दाख में 15 दिनों से कर रहे भूख हड़ताल, जानिए क्या है उनकी मांगें
Sonam Wangchuk: बॉलीवुड सुपरहिट फिल्म '3 इडियट्स' तो याद ही होगा। फिल्म में लीड कैरेक्टर निभाने वाले आमिर खान यानी 'रेंचो' भी याद होंगे। यह किरदार रियल लाइफ इंजिनियर, इनोवेटर और एजुकेशन रिफॉर्मिस्ट सोनम वांगचुक पर आधारित है।
सोनम वांगुचक इन दिनों भूख हड़ताल पर हैं। वे 6 मार्च यानी 15 दिनों से लेह में भूख हड़ताल पर हैं। वे चार मांगों को लेकर भूख हड़ताल के जरिए आंदोलन कर रहे हैं। इस बीच कारगिल डेमोक्रेटिक एलायंस (केडीए) ने प्रसिद्ध शिक्षा सुधारवादी सोनम वांगचुक के साथ एकजुटता दिखाते हुए बुधवार 20 मार्च को आधे दिन की आम हड़ताल का आह्वान किया।

सोनम वांगचुक ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लिए छठी अनुसूची के तहत राज्य का दर्जा और संवैधानिक सुरक्षा उपायों की मांग की है। माइनस डिग्री तापमान में सोनम वांगचुक ने लेह स्थित शीर्ष निकाय और कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस के संयुक्त प्रतिनिधियों के बीच अपना भूख हड़ताल शुरू किया है।
सोनम वांगचुक ने कहा कि वह अन्य आंदोलनकारियों के साथ बाहरी दुनिया के सामने जमीनी हकीकत को उजागर करने के लिए जल्द ही एक बॉर्डर मार्च करने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर में चीनी अतिक्रमण के कारण मुख्य चारागाह भूमि खो रहे हैं। जमीनी हकीकत दिखाने के लिए हम जल्द ही 10 हजार लद्दाखी चरवाहों और किसानों के बॉर्डर मार्च की योजना बना रहे हैं।
सोनम वांगचुक की मांगें
सोनम वांगचुक की चार प्रमुख मांगें हैं। जिनमें लद्दाख को राज्य का दर्जा, संविधान की छठी अनुसूची का कार्यान्वयन शामिल है। बता दें कि 2019 में जम्मू-कश्मीर की विशेष संवैधानिक शक्ति को खत्म कर लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश (UT) का दर्जा दिया था।
सोनम वांगचुक को कई प्रतिष्ठित अवार्ड मिल चुके हैं। उन्हें रेमन मैग्सेसे अवार्ड मिल चुका है। साथ ही संतोकबा मानतावादी पुरस्कार अपने नाम कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें- Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक 21 दिनों की भूख हड़ताल पर, पिछले साल भी किए थे दो बार अनशन












Click it and Unblock the Notifications