सैफुल्लाह कसूरी कौन है? कुख्यात आतंकी ने डैम से लेकर सारा जम्मू-कश्मीर लेने की दी है धमकी, एजेंसियां अलर्ट
Who is Saifullah Kasuri: 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुआ आतंकी हमला, वो हमला है जिसके बारे में आज भी सोच कर हर भारतीय का खून खौल उठता है। हाालांकि पहलगाम में 26 पर्यटकों को आतंकिेयों द्वारा निर्मम हत्या किए जाने बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान को घुटनाें पर ला दिया है। उनके आतंकी ठिकानों और कुख्यात आतंकवादियों को मार कर मुंह तोड़ जवाब दिया था।
इसके बावजूद पाकिस्तानी आतंकी भारत को गीदड़भभकी देने से बाज नहीं आ रहे हैं। हाल ही में लश्कर-ए-तैयबा के डिप्टी चीफ सैफुल्लाह कसूरी ने भारत को एक बार फिर खुलकर धमकी दी है और पूरा जम्मू-कश्मीर पर जल्द कब्जा करने का गीदड़भभकी दी है।

सैफुल्लाह कसूरी ने क्या धमकी दी है?
वीडियो में सैफुल्लाह कसूरी ने भारत को धमकी देते हुए कहा है कि, "आज हम बहावलपुर में यह ऐलान करते हैं कि पीएम मोदी सुन लें और अपने जालिम समाज को भी बता दे कि वक्त आने वाला है जब यह दरिया, ये डैम और सारा जम्मू-कश्मीर हमारे होंगे। जो कुछ आज हो रहा है, उसका बदला लिया जाएगा। ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा। हम अपनी जान पर खेलेंगे और अपने वतन के हर हिस्से की रक्षा करेंगे। जो भी हरकतें की जा रही हैं, उसका खामियाजा भुगतना होगा।" उसने आगे यह भी कहा, "हम अपने वतन-ए-अज़ीज़ के इंच-इंच, जर्रे-जर्रे का तहफ़्फ़ुज़ और दिफ़ा करेंगे।
सुरक्षा एजेंसियां हुईं अलर्ट
आतंकी कसूरी की इस धमकी के बाद भारत की सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर आ चुकी हैं। जम्मू-कश्मीर में पहले से भी अधिक सुरक्षा बढ़ा दी गई है। चप्पे-चप्पे में पुलिस और सुरक्षाबल तैनात कर दिए गए हैं। इसके साथ ही तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है।
कौन है सैफुल्लाह कसूरी?
सैफुल्लाह कसूरी पाकिस्तान के पंजाब प्रांत का निवासी है और लश्कर-ए-तैयबा का उप-प्रमुख है। उसे आतंकी हाफिज सईद का करीबी माना जाता है।
- कसूरी की उम्र 40 से 45 वर्ष के बीच बताई जाती है।
- कसूरी लगभग 25 सालों से आतंकवादी गतिविधियों में सक्रिय है।
- कसूरी पाकिस्तानी सेना तथा आईएसआई के विभिन्न कार्यक्रमों में भी शामिल होता है। कसूरी हमेशा कड़ी सुरक्षा के घेरे में रहता है।
- कसूरी के इर्द-गिर्द आधुनिक हथियारों से लैस आतंकियों का घेरा मौजूद रहता है।
- यह पहली बार नहीं है जब सैफुल्लाह ने भारत के खिलाफ ऐसी भड़काऊ बातें की हों। पहलगाम हमले के बाद उसने कहा था कि जब यह घटना हुई, वह अपने इलाके के लोगों से मिल रहा था।
- भारत ने उसे हमले का मास्टरमाइंड बताया है, जिससे वह और उसका शहर कसूर दुनिया भर में प्रसिद्ध हो गए।उसने यह भी दावा किया कि वे अगली पीढ़ी को जिहाद के लिए तैयार कर रहे हैं और उन्हें मौत का कोई डर नहीं है।
- कसूरी ने स्वीकार किया था कि भारत की एयरस्ट्राइक में उसके साथी आतंकवादी मुदस्सर के शरीर के टुकड़े-टुकड़े हो गए थे। उसने बताया कि उस रात वह बहुत रोया था, जब उसे मुदस्सर के जनाजे में शामिल होने की अनुमति नहीं मिली थी।
बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहा पाकिस्तान
गौरतलब है कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को कड़ा जवाब देते हुए सिंधु जल संधि को रद्द कर दिया था। इसके बाद से पाकिस्तान बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहा है। पाकिस्तान लगातार भारत से इस संधि को बहाल करने की मांग कर रहा है, लेकिन भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक पाकिस्तान आतंकवाद को समर्थन देना बंद नहीं करेगा, तब तक यह संधि रद्द रहेगी।
इस नदी के पानी पर ही पाकिस्तान की अधिकांश आबादी निर्भर करती है, और कई महीनों से पानी की कमी के कारण वहां के हालात खराब हो गए हैं। इससे पहले पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी इस मामले पर धमकी दे चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications