आजाद के समर्थन में जुटे 'G-23' के नेता, आनंद शर्मा बोले- हम कांग्रेस की मजबूती चाहते हैं लेकिन...

जम्मू। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व और संगठन को लेकर सवाल उठाने वाले करीब 23 वरिष्ठ नेता शनिवार को जम्मू-कश्मीर में इकट्ठा हुए। जम्मू में कांग्रेस नेताओं ने पार्टी की कार्य प्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। शांति सम्मेलन में पार्टी के गुलाम नबी आजाद , कपिल सिब्बल समेत कई बडे़ नेताओं ने कांग्रेस को लेकर खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। गुलाम नबी आजाद के समर्थन में लामबंद हुए कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा कि, 1950 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब संसद के उच्च सदन में केंद्र शासित प्रदेश का कोई प्रतिनिधि नहीं है।

Recommended Video

    Congress Crisis: Jammu-Kashmir में जुटे Congress के G-23 नेता, नेतृत्व पर सवाल | वनइंडिया हिंदी
    Weve seen good days of Congress. We dont want to see it weakening as we become older: Anand Sharma

    कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा कि, पिछले एक दशक में कांग्रेस कमजोर हुई है। हमारी आवाज पार्टी की बेहतरी के लिए है। इसे एक बार फिर से पार्टी को हर जगह मजबूत किया जाना चाहिए। नई पीढ़ी को (पार्टी से) जोड़ना चाहिए। हमने कांग्रेस के अच्छे दिन देखे हैं। जैसे-जैसे हम बड़े होते जाते हैं, हम इसे कमजोर होते देखना नहीं चाहते हैं। आज हम जहां हैं, वहां पहुंचने के लिए हम सभी ने बहुत लंबी दूरी तय की है।

    आनंद शर्मा ने कहा कि, मुझे किसी को यह बताने का अधिकार नहीं है कि हम कांग्रेस के लोग हैं या नहीं, किसी को भी यह अधिकार नहीं है। हम पार्टी बनाएंगे, उसे मजबूत करेंगे। हम कांग्रेस की ताकत और एकता में विश्वास करते हैं। उन्होंने कहा कि हम गुलाम नबी के साथ है। कांग्रेस हमारी पहचान है। हम कांग्रेस की ताकत और एकता में विश्वास करते हैं। आज हम जहां हैं, यहां तक पहुंचने के लिए हम सभी ने बहुत लंबी दूरी तय की है।

    तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि हमारे बीच कोई भी खिड़की से नहीं आया है, हम सभी दरवाजे से चले हैं। हम छात्रों और युवा आंदोलन के माध्यम से यहां तक आए हैं। असंतुष्ट नेता कपिल सिब्बल ने जम्मू में शांति-सम्मेलन में कहा कि कांग्रेस लगातार कमजोर हो रही है। उन्होंने कहा, सच बोलने का मौका है और आज सच ही बोलेंगे। हम क्यों यहां इकट्ठा हुए हैं। सच्चाई तो यह है कि कांग्रेस पार्टी हमें कमजोर होती दिख रही है। इसलिए हम यहां इकट्ठा हुए हैं। उन्होंने आगे कहा, पहले भी इकट्ठा हुए थे। हमें इकट्ठा होकर इसे मजबूत करना है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+