जम्मू-कश्मीर विधान सभा में नए वक्फ कानून को लेकर जमकर हंगामा, NC विधायक ने फाड़ी कॉपी

Waqf Amendment Act: जम्मू-कश्मीर विधानसभा में सोमवार को उस समय भारी हंगामा देखने को मिला जब नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) और अन्य विपक्षी दलों के विधायकों ने वक्फ संशोधन अधिनियम पर चर्चा की मांग को लेकर स्थगन प्रस्ताव पेश किया।

स्पीकर अब्दुल रहीम राठर ने इस प्रस्ताव को नियमों का हवाला देते हुए खारिज कर दिया, जिसके बाद विपक्षी सदस्य भड़क गए और सदन में नारेबाजी शुरू हो गई। विपक्ष का कहना है कि यह एक बेहद संवेदनशील और जनभावनाओं से जुड़ा मुद्दा है, जिस पर सदन में चर्चा ज़रूरी है। वहीं, सत्ता पक्ष का तर्क है कि यह मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है, इसलिए उस पर विधानसभा में चर्चा नहीं की जा सकती।

Waqf Amendment Act

स्पीकर ने स्थगन प्रस्ताव को किया खारिज

स्पीकर अब्दुल रहीम राठर ने कहा, "मैंने नियम देखे हैं और नियम 58 के तहत कोई भी मामला जो सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन हो (sub-judice), उस पर स्थगन प्रस्ताव नहीं लाया जा सकता। चूंकि यह मामला सुप्रीम कोर्ट में है और मेरे पास उसकी कॉपी भी है, इसलिए हम इस पर चर्चा नहीं कर सकते।"
ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर पुलिस की 'रन फॉर फन' मैराथन, 3,000 से अधिक लोगों ने लिया भाग

विपक्ष का जोरदार विरोध

स्पीकर के इस फैसले से नाराज़ विपक्षी विधायकों ने सदन में जोरदार विरोध किया और नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस मुद्दे पर चर्चा से भाग रही है। NC के विधयाकों ने नए वक्फ कानून की कॉपी भी फाड़ दी।

PDP नेता का आरोप: सरकार कर रही समझौता

PDP नेता वहीद पारा ने कहा, "जब अनुच्छेद 370 और CAA पर मामला कोर्ट में था, तब भी कई राज्यों ने इस पर प्रस्ताव पास किया था। आज जब हम वक्फ बिल का विरोध करना चाहते हैं तो स्पीकर ने प्रस्ताव को खारिज कर दिया। यह सरकार की मुस्लिमों और कश्मीर के मुद्दों पर चुप्पी और समझौते को दिखाता है।"

NC विधायक तनवीर सादिक ने इसे बताया भावनात्मक मुद्दा

JKNC विधायक तनवीर सादिक ने कहा, "यह जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए एक भावनात्मक और संवेदनशील मुद्दा है। यह मुस्लिम बहुल राज्य है। हम संसद की ताकत को चुनौती नहीं दे रहे, लेकिन हम अपनी भावना व्यक्त करना चाहते हैं। अगर विधानसभा में नहीं बोलेंगे तो कहां बोलेंगे? हम अपने प्रस्ताव पर कायम हैं और तब तक बने रहेंगे जब तक इस पर चर्चा की इजाजत नहीं मिलती।"


ये भी पढ़ें: Jammu Kashmir: घुसपैठ से जुड़े मामले में NIA ने की बड़ी कार्रवाई, जम्मू-कश्मीर में 12 जगहों पर छापेमारी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+