कुलगाम एनकाउंटर में मारे गए जैश के दोनों आतंकी पाकिस्तानी हैं: पुलिस

श्रीनगर, 24 अप्रैल। कुलगाम में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सुरक्षाकर्मियों ने 2 जैश ए मोहम्मद के आतंकियों को ढेर कर दिया। एनकाउंटर के बारे में जानकारी देते हुए जम्मू कश्मीर पुलिस के आईजीपी ने बताया कि दोनों ही आतंकी पाकिस्तान के हैं। इनके पास से दो राइफल, 7 एके मैग्जीन, 9 ग्रेनेड सहित काफी आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। आतंकियों के पास से हथियार, गोला-बारूद आदि भी बरामद किया गया है। एनकाउंटर के बाद अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है। आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि कुलगाम एनकाउंटर में मारे गए जैश के दोनों आतंकियों की पहचान सुल्तान पठान औ जबिउल्लाह के रुप मे हुई है। दोनों ही पाकिस्तान के रहने वाले हैं। ये दोनों ही कैटेगराइज्ड आतंकी हैं और कुलगाम-शोपिया जिले में 2018 से सक्रिय हैं। इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

jk

Recommended Video

    PM Modi की Jammu Visit से पहले बड़ी साजिश नाकाम, Two Terrorist ढेर | वनइंडिया हिंदी


    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जम्मू दौरे से पहले जिस तरह से घाटी में आतंकी घटनाएं सामने आईं उसके बाद माना जा रहा था कि आतंकी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के मूड में थे। लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उनके इरादों पर पानी फेर दिया। कश्मीर के आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार गोला-बारूद बरामद किया गया है। वहीं जम्मू के विश्नाह जिले के ललियांव गां के पास संदिग्ध विस्फोट की खबर भी सामने आई है। यह विस्फोट आज सुबह खेत के बीचो बीच हुआ है। हालांकि अभी तक विस्फोट की वजह नहीं पता चल सकी है। लेकिन मौके पर पहुंचकर पुलिस इसकी जांच कर रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+