जम्मू-कश्मीर: अपनी ही रायफल की गोली से घायल हुए CRPF के दो जवान, इलाज के लिए अस्पताल में किया गया भर्ती
CRPF Jawan Injured: जम्मू कश्मीर के पुंछ शहर में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है जहां दो सीआरपीएफ के जवान अपनी ही रायफल की गोली से घायल हो गए।

जम्मू कश्मीर के पुंछ शहर (Poonch) में ड्यूटी के दौरान सीआरपीएफ के दो जवान अपनी ही रायफल से दुर्घटनावश चली गोली से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल पुंछ ले जाया गया। जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह सरकारी डिग्री कॉलेज पुंछ के बाहर गलती से सीआरपीएफ(CRPF) के एक जवान द्वारा बंदूक से गोली चलने के कारण दो जवान घायल हो गए।
सीआरपीएफ (CRPF) 200 बटालियन के एक वाहन में सवार एक कांस्टेबल नवजोत राय कथित तौर पर गलती से गोली चली, जिससे वह खुद और उनके सहयोगी एसआई रजनी कांता को चोटें आईं। दोनों को इलाज के लिए राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पुंछ ले जाया गया। पुंछ (Poonch) के पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications