Tulip Garden Video: आगंतुकों के लिए बंद किया गया ट्यूलिप गार्डन, इस साल फ्लॉवर शो देखने आए रिकॉर्ड तोड़ पर्यटक

कश्‍मीर का Tulip Garden आगंतुकों के लिए बंद कर दिया गया है। एक महीने तक चल फलॉवर शो को देखने के लिए लाखों की संख्‍या में पर्यटक इस बार पहुंचे।

Tulip Garden of Kashmir

Tulip Garden of Kashmir: कश्‍मीर का ट्यूलिप गार्डन घाटी की सबसे सुंदर जगहों में एक हैं। इस गार्डेन में लगे खूबसूरत फूलों का नजारा साल में एक बार ही नजर आता है। जिसे देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक आते हैं, लेकिन इस साल ट्यूलिप गार्डन में एक महीने के लिए लगाए को शो को देखने के लिए रिकॉर्ड तोड़ पर्यटक पहुंचे।

इस साल एक महीने के शो के दौरान रिकॉर्ड तोड़ने वाले पर्यटकों द्वारा दौरा किए जाने के बाद ट्यूलिप गार्डन के प्रभारी इनाम-उर रहमान ने कहा कि इंदिरा गांधी ट्यूलिप गार्डन, जिसे पहले सिराज बाग के नाम से जाना जाता था, देश और विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करता है। अब फिलहाल के लिए आगंतुकों के लिए बंद कर दिया गया है।

इस मौसम में यहां डल झील के किनारे स्थित एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन में अर्जेंटीना जैसे दूर देशों से रिकॉर्ड लगभग 3.62 लाख पर्यटक यहां पहुंचे थे। दर्शकों के लिए इस बार इस खूबसूरत गार्डन को 19 मार्च को खोला गया और करीब 3.75 लाख पर्यटक यहां आए। 3.75 लाख में से 3 लाख से अधिक पर्यटक ऐसे थे जो जम्मू-कश्मीर के बाहर से आए। ये जानकारी फ्लोरीकल्चर कश्मीर के अहमद राठेर ने दी है।

ट्यूलिप गार्डन के प्रभारी इनाम-उर रहमान ने बताया कि कश्‍मीर का इंदिरा गांधी ट्यूलिप गार्डन, जिसे पहले सिराज बाग के नाम से जाना जाता था, देश ही नहीं विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।

बता दें 21अप्रैल कशमीर के इस गार्डन में ट्यूलिप शो का 32वां दिन था। पूरे क महीने के दौरान यहां देश ही नहीं विदेश से जो पर्यट विदेशी पर्यटकों की प्रतिक्रिया भी बहुत अच्छी रही है। रंग‍-बिरंगे ट्यूलिप के फूलों से पंक्तिबद्ध गार्डन हर किसी को आकर्षित करता है।

गार्डन के प्रभारी इनाम-उल रहमान ने कहा कि ट्यूलिप शो सफल रहा क्योंकि इस सीजन में दर्शकों की संख्या सबसे ज्यादा थी। पिछले साल 3.6 लाख पर्यटकों ने गार्डन का दौरा किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+