कश्मीर: अनंतनाग में आतंकियों ने नाका पार्टी पर किया हमला, जवान घायल

कश्मीर, 12 अगस्त: कश्मीर घाटी में आतंकी संगठन अब छिपकर वार कर रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को आतंकियों ने अनंतनाग जिले के बिजबिहाड़ा इलाके में पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी पर हमला किया, जिसमें पुलिसकर्मी घायल बताया जा रहा है। घटना के तुंरत बाद जवानों ने पूरे इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। अभी तक इस हमले की जिम्मेदारी किसी आतंकी संगठन ने नहीं ली है।

Jammu Kashmir

जानकारी के मुताबिक बिजबिहाड़ा में पुलिस और सीआरपीएफ के जवान नाके पर रूटीन ड्यूटी पर तैनात थे। तभी वहां कुछ आतंकी आए और उन्होंने फायरिंग कर दी। जिसमें एक जवान घायल हो गया, जिसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में शिफ्ट किया गया। हमले के बाद जैसे ही जवानों ने पोजिशन ली, वैसे ही आतंकी वहां से फरार हो गए। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेरकर सर्च अभियान शुरू कर दिया है। साथ ही सभी नाकों को भी अलर्ट कर दिया गया।

24 घंटे में अंदर ये दूसरा हमला
आपको बता दें कि ये 24 घंटे में कश्मीर में दूसरा हमला है। इससे पहले गुरुवार रात आतंकियों ने एक प्रवासी मजदूर मोहम्मद अमरेज को गोली मार दी, जो बिहार के मधेपुरा का रहने वाला है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक बांदीपोरा जिले के अजस में स्थित सदुनारा इलाके में देर रात तकरीबन 12.30 बजे आतंकियों ने गैर स्थानीय मजदूर को गोली मार दी। जिसके बाद उसको अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन वहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

राजौरी में बड़ा आतंकी हमला नाकाम
वहीं दूसरी ओर राजौरी में दो आतंकी फिदायीन हमला करने आए थे, जिनको सेना ने ढेर कर दिया। हालांकि इस ऑपरेशन में भारतीय सेना के चार जवान शहीद हुए। सेना के मुताबिक आतंकियों का मकसद सीमावर्ती जिले में स्थित सैन्य कैंप को ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाने का था, लेकिन वक्त रहते उनको ढेर कर दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+