श्रीनगर: लाल चौक की कमजोर छत के चलते हटाया गया था तिरंगा, अब स्थायी रूप से फहराने का बन रहा प्लान

नई दिल्ली, 28 जनवरी: इस बार का गणतंत्र दिवस कश्मीर के लिए ऐतिहासिक रहा, जहां राजधानी श्रीनगर में लाल चौक स्थित घंटा घर के ऊपर पहली बार तिरंगा फहरा गया। इसके लिए क्रेन की मदद ली गई थी। वहीं बिल्डिंग से एक घंटे बाद तिरंगे को उतार दिया गया, जिसको लेकर सवाल उठाए जा रहे थे, जिस पर अब झंडा फहराने वाले साजिद युसूफ शाह ने सफाई दी है। साथ ही लाल चौक पर स्थायी झंडा लगाने की मांग की।

Lal Chowk

मीडिया से बात करते हुए साजिद ने कहा कि लाल चौक पर उन्होंने अपने साथियों के साथ गणतंत्र दिवस के दिन तिरंगा फहराया था। उसे एक घंटे बाद उतार दिया गया, क्योंकि इमारत का ऊपरी हिस्सा कमजोर है। इस वजह से वो लंबे वक्त तक झंडे और उसके डंडे का भार नहीं सह सकता है। इस घटना के बाद उन्होंने श्रीनगर मेयर को एक पत्र लिखा, जिसमें स्थायी तौर पर वहां पर तिरंगा लगाए जाने की मांग की गई। साजिद के मुताबिक मेयर ने उनके पत्र का जवाब दिया है। मेयर ने बताया कि घंटा घर की मरम्मत के लिए फंड जारी कर दिया गया है, जल्द ही उसका काम पूरा कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+