जम्मू: कबाड़ की दुकान में फंसा सिलेंडर, 3 लोगों की मौत
जम्मू, 14 मार्चl: जम्मू के रेजीडेंसी रोड इलाके में सोमवार को हुए सिलेंडर विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि 15 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह विस्फोट कबाड़ी की दुकान में हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मौके पर पहुंचे दमकल और पुलिसकर्मियों ने जैसे-तैसे आग पर काबू पाया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। प्रारंभिक अवस्था में आग लगने का कारण बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट होना माना जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, रेजीडेंसी रोड इलाके में स्थित एक कबाड़ की दुकान में शाम को आग लग गई। घटना में आग की लपटों ने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया, जिसके चलते अंदर पड़े कुछ एलपीजी सिलेंडर भी फट गए। इस घटना में तीन लोगों की जान जा चुकी है। 15 लोग घायल हुए हैं। जिन्हें पुलिस, अग्निशमन और स्थानीय लोगों की मदद से घटनास्थल से निकाल लिया गया है।
आसपास रहने वाले लोग भी बचाव कार्यों में मदद कर रहे हैं। पुलिस ने इस संबंध में मामला भी दर्ज कर लिया है। घायलों को बख्शी नगर स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कालेज अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। जम्मू एसएसपी चंदन कोहली ने बताया कि शुरुआती जानकारी में आग लगने का कारण बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट होना माना जा रहा है। दुर्भाग्य से इस दुखद घटना में अब तक तीन लोगों की जान जा चुकी है।
इस घटना को लेकर जम्मू-कश्मीर एलजी मनोज सिन्हा ने मारे गए लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया है। सिन्हा ने कहा कि, जम्मू एलपीजी सिलेंडर विस्फोट की घटना में मृतकों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि, गंभीर रूप से घायलों को एक लाख रुपये और मामूली रूप से घायलों को 25,000 रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications