जम्मू कश्मीर: सांबा जिले में बॉर्डर के पास सेना की वर्दी में दिखे 4 संदिग्ध, तलाश जारी
जम्मू, जुलाई 09: जम्मू में हाल ही में एयर फोर्स स्टेशन पर हुए ड्रोन हमले के बाद सीमा से सटे इलाकों में लगातार संदिग्ध गतिविधियां देखने को मिल रही है। जम्मू संभाग के सांबा जिले के जतवाल इलाके में चार संदिग्धों को सेना की वर्दी में देखा गया है। दिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद सेना और स्थानीय पुलिस ने जम्मू के सांबा के जटवाल इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया है। बताया जा रहा है कि इन संदिग्धों के हाथों में बैग भी थे।
Recommended Video


पुलिस ने कहा कि स्थानीय लोगों ने पुलिस को चार लोगों की संदिग्ध गतिविधि की सूचना दी। इसके बाद पुलिस और सेना के जवानों ने मिलकर संदिग्धों की तलाश में बड़े पैमाने पर छापेमारी की है। पुलिस ने बताया कि, छन कन्ना के रहने वाले एक शख्स ने बताया कि उन्होंने सेना की वर्दी में चार व्यक्तियों को छन कन्ना रेलवे फाटक, जटवाल के पास राजमार्ग की ओर जाते हुए देखा।
वहीं स्थानीय पुलिस द्वारा छन कन्ना, जाटवाल क्षेत्र में सुबह करीब साढ़े पांच बजे तलाशी अभियान शुरू किया गया। वहीं सूत्रों के अनुसार पैरों के निशान भी देखे गए हैं। वहीं जम्मू-कश्मीर में कुलगाम जिले के रेडवानी इलाके में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हो रही है। पुलिस और सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर ऱखी है। सुरक्षा बलों को आशंका है कि इलाके में 2-3 आतंकी छिपे हुए हैं।
सेना के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद बृहस्पतिवार रात सुरक्षा बलों रेडवानी इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। फिलहाल तलाशी अभियान जारी है। वहीं जिले में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए इंटरनेट सेवा को कुछ समय के लिए बंद किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications