Jammu Kashmir News: अनंतनाग में भीषण हादसा, खाई में गिरी गाड़ी, 8 लोगों की मौत
Jammu Kashmir Anantnag Accident: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आज शनिवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 5 बच्चे, 2 महिलाएं और 1 पुरुष पुलिसकर्मी शामिल हैं। यह हादसा तब हुआ, जब दक्षिण कश्मीर के कोकरनाग के डकसुम इलाके के पास एक वाहन पलट गया।
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, JK03H9017 रजिस्ट्रेशन नंबर वाली सूमो गाड़ी जम्मू क्षेत्र के किश्तवाड़ से आ रही थी। डाकसुम के पास यह गाड़ी नियंत्रण खो बैठी और सड़क से नीचे गिर गई। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में सभी आठ यात्रियों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वाहन मडवा किश्तवाड़ से जा रहा था जब चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया।

इस हादसे जानकारी देते हुए पुलिस अफसरों ने बताया कि पुलिसकर्मी इम्तियाज अहमद अपने 5 बच्चों और दो महिलाओं के साथ कार में सवार थे, तभी किश्तवाड़-अनंतनाग रोड पर अराशान स्थान पर वह हादसे का शिकार हो गये। इसके बाद वाहन खाई में गिर गया।
मृतक इम्तियाज किश्तवाड़ से अपने घर माडवा किश्तवाड़ आ रहा था, जहां वह पुलिस की ड्यूटी पर नियुक्त था।अधिकारियों ने इस दुर्घटना के संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस उन परिस्थितियों की जांच कर रही है जिसके कारण वाहन नियंत्रण खोकर सड़क से नीचे लुढ़क गया।
ज्ञात हो कि इसके पहले सोमवार को मध्य कश्मीर के गंदेरबल जिले के जोजिला दर्रे पर सड़क दुर्घटना हुई थी । एक कार के गहरी खाई में गिर जाने से बेंगलुरू के 3 पर्यटकों की मृत्यु गई थी। इस हादसे में एक युवक गंभीर तौर से घायल हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications