Supriya Shrinate: कांग्रेस ने जारी की आतंकवादी हमलों की लिस्ट, सोशल मीडिया पर मोदी सरकार से पूछे सवाल
Supriya Shrinate Congress: केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में चल रही एनडीए सरकार ने अपने तीसरे कार्यकाल में 49 दिन का सफर पूरा कर लिया है। इसी दौरान देश की सेना को आतंकवादी हमलों की वजह से काफी क्षति उठानी पड़ी है। प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर इसी मुद्दे को उठाकर मोदी सरकार पर हमला बोला है।
ज्ञात हो कि लोकसभा चुनाव के परिणाम 4 जून को आये थे,जबकि 9 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में एनडीए सरकार ने शपथ ली थी।

कांग्रेस सोशल मीडिया टीम की कमान संभालने वाली सुप्रिया श्रीनेत ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि मोदी सरकार बने 49 दिन हुए हैं, आज 14वां आतंकी हमला हुआ है। अभी तक 15 जाँबाज़ शहीद हो चुके हैं,लेकिन ना मीडिया में आक्रोश है और ना नरेंद्र मोदी ने श्रद्धांजलि का एक शब्द बोला है। कांग्रेस नेत्री ने अपनी पोस्ट में 9 जून से लेकर 27 जुलाई के बीच घटी आतंकवादी वारदातों का ज़िक्र भी किया है।
सुप्रिया श्रीनेत ने घटना की तारीख के साथ स्थान का उल्लेख तो किया है,लेकिन शहीद होने वाले जवानों की क्रमवार संख्या नहीं डाली है। लिहाजा कुल 15 जवानों के शहीद होने के दावे में स्पष्टता नहीं हैं। यही सवाल कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर भी पूछा गया है।
ज्ञात हो कि बीते डेढ़ महीने से जम्मू कश्मीर अशांत है। साल 2008 के बाद एक बार फिर लगातार आतंकवादी वारदातों ने चिंता बढ़ा दी हैं। रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि अब इस पर निर्णायक रणनीति का वक़्त आ चुका है। हर बार आतंकी हमला कर गायब हो गए। इन आतंकियों की जंगलों में अब भी मौजूदगी लोगों को चिंता में डाल रही है।
ज्ञात हो कि शनिवार (27 जुलाई) की सुबह जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में एक बार फिर आत्नकवादियों और सेना के जवानों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। इसमें भारतीय सेना ने एक आतंकवादी को मार गिराया है, जबकि इस मुठभेड़ में सेना के 1 जवान शहीद हो गया है और मेजर समेत 4 जवान घायल हैं।
यह भी पढ़ें सोनोग्राफी में दिखे 3, हुआ 4 बच्चों का जन्म, माता पिता खुश, डॉक्टर हैरान












Click it and Unblock the Notifications