Reasi Terror Attack: रियासी आतंकी हमले की शाह, जेपी नड्डा समेत कई दिग्गजों ने की निंदा, कहा- होगा सख्त एक्शन
जम्मू कश्मीर का रियासी में रविवार देर रात आतंकियों ने एक बार फिर कायराना हमला किया। हमले के चलते हादसे का शिकार हुई बस में सवार 10 लोंगों की मौत हो गई। मृतकों में सभी तीर्थयात्री हैं। घटना स्थल पर सुरक्षाकर्मियों ने पहुंचने के बाद सर्च अभिायन शुरू कर दिया है। इस बीच राजीनिक दलों के बड़े नेताओं अमित शाह, मल्लिकार्जुन खड़गे, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, जेपी नड्डा समेत कई दिग्गजों ने आतंकियों के इस कायराना हमले की कड़ी निंदा की है।
रियासी हादसे में मौतों पर शोक व्यक्त करते हुए अमित शाह ने कहा, "जम्मू-कश्मीर के रियासी में तीर्थयात्रियों पर हमले की घटना से बहुत दुखी हूं। उपराज्यपाल और जम्मू-कश्मीर के डीजीपी से बात की और घटना की जानकारी ली। इस कायराना हमले के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।"

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले और बस हादसे के बाद तीर्थयात्रियों की मौत पर दुख व्यक्त किया। एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, "जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में एक बस दुर्घटना के बारे में जानकर मुझे गहरा दुख हुआ है, जिसमें कई तीर्थयात्रियों की मौत हो गई है। पीड़ितों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।"
Recommended Video
वहीं अमित शाह ने कहा कि स्थानीय प्रशासन तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रहा है। ईश्वर मृतकों के प्रियजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दे। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी प्रार्थना करता हूं।
वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हादसे पर दुखद बताया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट में लिखा, "यहां तक कि जब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और उनकी एनडीए सरकार शपथ ले रही है और कई देशों के प्रमुख देश में हैं, तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर एक कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले में कम से कम 10 भारतीयों की जान चली गई है। हम स्पष्ट रूप से अपने लोगों पर हुए इस भीषण आतंकवादी हमले की निंदा करते हैं और यह हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा का जानबूझकर किया गया अपमान है।
खड़गे ने आगे कहा कि पीड़ितों के परिवारों के प्रति हमारी हार्दिक संवेदनाएं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना और प्रार्थना। सरकार और अधिकारियों को पीड़ितों को तत्काल सहायता और मुआवजा देना चाहिए। अभी तीन हफ्ते पहले ही पहलगाम में पर्यटकों पर फायरिंग हुई थी और जम्मू-कश्मीर में कई आतंकी घटनाएं बदस्तूर जारी हैं।
वहीं हादसे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा, "जम्मू-कश्मीर में तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर कायरतापूर्ण हमला अत्यंत दुखद है। दिवंगत आत्माओं को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि! मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं भगवान श्री राम से प्रार्थना करता हूं कि वे उन्हें स्थान दें। दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान दें और सभी घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।"
रियासी हादसे पर एनसीपी-एससीपी प्रमुख शरद पवार ने एक्स पर लिखा, "जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में बर्बर और कायरतापूर्ण आतंकवादी कृत्य से गहरा सदमा और दुख हुआ। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं।"












Click it and Unblock the Notifications