J&K में राहुल गांधी का तंज- पीएम मोदी चुनाव से पहले छाती फुला कर देते भाषण, अब तो आपने देखा ही होगा उनका हाल
Rahul Gandhi's Jammu and Kashmir election visit: जम्मू- कश्मीर में विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा हो चुकी है। चुनावों की तारीखों की घोषणा होने के बाद गुरुवार को पहली बार कांग्रेस सांसद राहुल गांधी जम्मू-कश्मीर में चुनावी दौरे पर पहुंचे। श्रीनगर के चुनावी दौरे के दौरान राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला।
राहुल गांधी ने कहा आप हमारे लिए लड़ते हैं, ये विचारधाराओं की लड़ाई है। कांग्रेस और आरएसएस के बीच विचारधारा की लड़ाई है।

इसके बाद राहुल गांधी ने कहा "कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इतनी मेंटल टेंशन दी है कि उनका मनोविज्ञान चरमरा गया है। उन्होंने कहा मैं संसद में जब बैठता हूं तब मैं ये ही देखता हूं कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैसे मेहनत करके देश के प्रधानमंत्री की सारी अकड़ निकाल दी है।" इस पर हॉल में बैठे सभी कांग्रेसी ठहाके लगाकर हंसने लगे।
देखा ही होगा चुनाव के बाद कैसे दिख रहे पीएम मोदी
राहुल गांधी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए तनते हुए इशारा किया और कहा "लोकसभा चुनाव के पहले जो प्रधानमंत्री हमेशा ऐसे तने रहते थे और ये जातते थे उनका डॉयरेक्ट ऊपर वाले से कनेक्शन हैं, वो चुनाव के बाद कैसे भाषण दे रहे हैं उनकी भाव भंगिमा क्या है ये जो आप सबने देखा ही होगा।"
कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तारीफ
राहुल गांधी ने कहा "जब निराशा थी तब भी आप कांग्रेस के कार्यकर्ता ही तो थे जो पार्टी का झंडा बुलंद किए हुए थे जिसका नतीजा ये है कि लोकसभा चुनाव में संविधान की जीत हुई। राहुल गांधी ने उम्मीद जताई कि ऐसा ही जम्मू कश्मीर के चुनाव में भी होगा और कांग्रेस भारी संख्या में यहां की सीटों पर जीत हासिल करेगी।"
#WATCH जम्मू: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "गठबंधन हो रहा है, मैं चाहता हूं कि जो भी गठबंधन हो रहा है उससे हमारे कार्यकर्ता सिपाहियों, कमांडर को इज्जत मिले। यह कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और RSS की विचारधारा की लड़ाई है... मैं आपको बता रहा हूं… pic.twitter.com/mldDOoIRS7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 22, 2024












Click it and Unblock the Notifications