Poonch Terror Attack: शहीद हुए जवानों के परिवारों का दर्द, बेटे को याद कर फफक कर रोईं मां, चाचा भी हुए भावुक
Poonch Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में गुरुवार को आतंकवादियों ने भीम्बर गली और पुंछ के बीच सेना के एक वाहन पर भारी गोलीबारी की। जिसमें पांच जवान शहीद हो गए। इस दौरान सेना की गाड़ी में भीषण आग भी लग गई।

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में गुरुवार को एक आतंकी हमले के बाद सेना के वाहन में आग लगने से पांच जवान शहीद हो गए और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सेना ने एक बयान में कहा है कि घटना में जान गंवाने वाले जवान राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट के थे और इलाके में आतंकवाद रोधी अभियानों के लिए तैनात किए गए थे।
सेना ने कहा कि जिस वाहन में जवान यात्रा कर रहे थे, वह अज्ञात आतंकवादियों के हमले की चपेट में आ गया और ग्रेनेड के संभावित इस्तेमाल के कारण उसमें आग लग गई। लेकिन इन सब के बीच अब शहीद जवानों के परिवार का दर्द सामने आया है। किसी की मां बेटे को याद कर दहाड़ मारकर रो रहीं तो किसी के चाचा के आंसू नहीं रुक रहे।
शहीद हुए लांस नायक कुलवंत सिंह की मां दहाड़ मारकर रोईं
पंजाब के मोगा के रहने वाले बहादुर लांस नायक कुलवंत सिंह की मां अपने बेटे को याद कर फफक फफक कर रो रही हैं। उन्होंने कहा कि मेरे बेटे ने फोन पर मुझसे बात की थी और बताया था कि वह ठीक हैं और मुझे चिंता नहीं करने के लिए कहा था। वहीं कुलवंत सिंह के गांव के सरपंच गुरुचरण सिंह ने भी इस घटना पर दुख जताया है और उन्होंने अपना बयान दिया है।
उन्होंने कहा कि कुलवंत सिंह इकलौता बेटा था, उसके पिता भी कारगिल में शहीद हुए थे। पुंछ में सेना के वाहन पर आतंकी हमले में शहीद हुए लांस नायक कुलवंत सिंह के बारे में सरपंच गुरचरण सिंह ने कहा, सरकार को उनके परिवार की मदद करनी चाहिए।
शहीद मनदीप सिंह के चाचा के नहीं रुक रहे आंसू
पंजाब के लुधियाना के रहने वाले शहीद बहादुर मनदीप सिंह के चाचा के भी आंसू नहीं रुक रहे। मीडिया के सामने बयान देते भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि मुझे इस घटना के बारे में शाम लगभग 7 बजे पता चला और मनदीप सिंह की जान चली गई। मेरे भतीजे की गोली लगने से मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications