JK Road Accident: रियासी में चुनाव ड्यूटी पर जा रहा वाहन खाई में गिरा, दुर्घटना में 2 की मौत
Reasi Road Accident: जम्मू-कश्मीर में दूसरे चरण के मतदान से पहले रियासी में सड़क हादसा सामने आया, जहां चुनाव ड्यूटी पर जा रहा वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल बताया जा रहा है। हादसा रियासी के गुलाबगढ़ इलाके में टुकसन के पास हुआ।
जानकारी के अनुसार टुकसन जबरा मोहरे इलाके में नाला में वाहन खाई में जा गिरा, इस हादसे में वाहन चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 19 बीएन के कांस्टेबल एजाज खान और खौर निवासी बशीर अहमद के बेटे जावेद अहमद (चालक) के रूप में हुई है।

लोकल मीडिया रिपोर्ट्स ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि चुनाव ड्यूटी पर जा रहा वाहन (सूमो) जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर जेके11ए-3907 था, अपना नियंत्रण खो बैठा और गहरी खाई में जा गिरा, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
पुंछ में वाहन दुर्घटनाग्रस्त
रियासी के अलावा पुंछ के मंगनार गांव में मतदान ड्यूटी पर जा रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल मतदान कर्मियों में से एक ने बताया, "हम चुनाव ड्यूटी पर जा रहे थे और गंतव्य की ओर जाते समय वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में 15 लोग मौजूद थे। 4 सदस्य घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया"
दूसरे चरण के चुनाव की तैयारी पूरी
जम्मू-कश्मीर में दूसरे चरण के मतदान 25 सितंबर को होने हैं। छह जिलों की 26 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। 26 विधानसभा क्षेत्रों के 3,500 मतदान केंद्रों पर 13,000 से अधिक कर्मचारियों को तैनात किया गया है।
जम्मू-कश्मीर में चुनाव तीन चरणों में होंगे, पहला चरण 18 सितंबर को 24 सीटों के लिए संपन्न हुआ था। दूसरे चरण के बाद तीसरे चरण में 1 अक्टूबर को 40 सीटों के लिए मतदान होगा, जबकि अंतिम मतगणना 8 अक्टूबर को होगी।












Click it and Unblock the Notifications