जम्मू कश्मीर: अनंतनाग में फिर आतंकी हमला, पुलिसकर्मी को घर में घुसकर मारी गोली

श्रीनगर, 03 जुलाई: जम्मू-कश्मीर में रोजाना सुरक्षा बल और पुलिस मिलकर आतंकियों का सफाया कर रही है। ऐसे में लगातार मुंह की खाने के बाद आतंकी बौखला गए हैं। ऐसे में रविवार को अमरनाथ यात्रा के बीच दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के आतंकियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया, जिसमें एक पुलिसकर्मी को गोली लग गई है, जिसको घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां जवान का इलाज किया जा रहा है।

Jammu Kashmir Policeman

न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक अनंतनाग जिले के बिजभेरा इलाके में रविवार को आतंकवादियों ने एक पुलिसकर्मी को गोली मारकर घायल कर दिया, जिसे तुरंत अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं आतंकियों की तलाश में इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

घर में पुलिसकर्मी को मारी गोली

आतंकी हमले की जानकारी देते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि रविवार शाम लगभग 7.30 बजे अनंतनाग के हुगम श्रीगुफवाड़ा इलाके में घर में घुसकर आतंकवादियों ने सार्जेंट फिरदौस अहमद को गोली मार दी। पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आतंकी की तलाश के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और तलाशी अभियान जारी है।

ग्रामीणों ने दो आतंकियों को बनाया बंधक

आपको बता दें कि इससे पहले आतंक पर जम्मू-कश्मीर के ग्रामीणों ने उस वक्त बड़ी चोट की, जब जम्मू संभाग के रियासी इलाके में ग्रामीणों ने लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकियों को पकड़कर बंदी बना लिया। ग्रामीणों ने उनके कब्जे से भारी मात्रा में हथियारों और गोला-बारूद भी पकड़ा था। जिसकी जानकारी एडीजीपी जम्मू के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल के जरिए दी। जिसके बाद उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने ग्रामीणों की बहादुरी की सराहना करते हुए उनके लिए पुरस्कारों की घोषणा की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+