हिंदुत्व कभी सांप्रदायिकता को बढ़ावा नहीं देता, RSS-BJP देश में झगड़ा चाहती हैं: महबूबा

श्रीनगर, 13 नवंबर: पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) चीफ महबूबा मुफ्ती ने एक बार फिर बीजेपी-आरएसएस पर निशाना साधा था। जम्मू संभाग के दौरे पर आईं पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा कि आरएसएस और बीजेपी ने अपनी पार्टियों के नाम पर हिंदुत्व और हिंदू धर्म को हाईजैक कर लिया है। वहीं बीजेपी और आरएसएस पर देश में हिंदू-मुसलमानों में झगड़ा करवाने का भी आरोप लगाया।

Mehbooba Mufti

अपने बयान में महबूबा ने कहा कि आरएसएस और बीजेपी ने अपनी पार्टियों के नाम पर हिंदुत्व और हिंदू धर्म को हाईजैक कर लिया है। जो पार्टियां हिंदुओं और मुसलमानों के बीच झगड़ा चाहती हैं, उनकी तुलना न सिर्फ आईएसआईएस से की जा सकती है, बल्कि इसी तरह के और आतंकी संगठनों से भी की जा सकती है, क्योंकि वे धर्म के नाम पर लोगों को मारते हैं।

वहीं उन्होंने आगे कहा कि हिंदुत्व कभी सांप्रदायिकता को बढ़ावा नहीं देता। यह RSS, जन संघ और BJP है जो देश में लोगों को लड़ाना चाहती हैं। उन्होंने हिंदुत्व को हाईजैक कर लिया है, उन्हें लगता है कि हिंदुत्व और हिंदू धर्म का मतलब BJP और RSS है, जो की नहीं है।

Recommended Video

    Jammu Kashmir: Mehbooba Mufti ने BJP-RSS को बताया सांप्रदायिक संगठन | वनइंडिया हिंदी

    महबूबा यहीं नहीं रुकी उन्होंने कहा BJP और RSS जो लोगों को पढ़ाना चाहते हैं, वह ना तो हिंदू धर्म है और ना ही हिंदुत्व। जो सांप्रदायिक पार्टी हैं उसकी तुलना आतंकी संगठनों के साथ की जा सकती है। जो धर्म के नाम पर लिंचिंग करते हैं उसकी तुलना ISIS क्या किसी भी आतंकवादी संगठन से कर सकते हैं।

    आपको बता दें कि पीडीपी मुखिया इन दिनों जम्मू के दौरे पर हैं, जहां वो 17 नवबंर तक रहेगी। इससे पहले जम्मू पहुंचने पर उनको बजरंग दल का विरोध भी झेलना पड़ा था। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उनके दौरे का विरोध करते हुए उनके खिलाफ नारेबाजी की थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+