'Bharat Jodo Yatra कश्मीर में ताजा हवा के झोंके की तरह..', राहुल गांधी के साथ चलीं महबूबा मुफ्ती
कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ महबूबी मुफ्ती शामिल हुईं, उन्होंने यात्रा की एक फोटो शेयर करते हुए इसे कश्मीर के लिए ताजा हवा का झोंका बताया है।

Bharat Jodo Yatra In Kashmir: कांग्रेस पार्टी की राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही 'भारत जोड़ो यात्रा' अपने अंतिम चरण में जम्मू-कश्मीर पहुंच गई है। ऐसे में 28 जनवरी को पदयात्रा अवंतीपोरा के चेरसू गांव से शुरू हुई। इस दौरान जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती शनिवार को अपनी बेटी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं। इसके अलावा यात्रा में भारी संख्या में स्थानीय लोग भी पदयात्रा के हिस्सा बने। भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ एक फोटो शेयर करते हुए महबूबा ने इसे कश्मीर के लिए ताजा हवा के झोंके की तरह बताया।
चेरसू गांव से पदयात्रा फिर से शुरू हुई
दरअसल, शुक्रवार (27 जनवरी) को सुरक्षा को लेकर हुए विवाद के बाद दूसरे दिन यानी शनिवार को अवंतीपोरा के चेरसू गांव से पदयात्रा कड़ी सुरक्षा के बीच चली। ऐसे में महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट करते हुए लिखा, "राहुल गांधी की यात्रा कश्मीर में ताजी हवा की सांस की तरह आती है। 2019 के बाद यह पहली बार है जब कश्मीरी इतनी बड़ी संख्या में अपने घरों से बाहर निकले हैं। उनके साथ चलने का अनुभव बहुत अच्छा रहा।"
बेटी के साथ दिखीं महबूबा मुफ्ती
बता दें कि जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री अपनी बेटी के दक्षिण कश्मीर के पुलवाला जिले के चेरसू में राहुल गांधी के साथ पदयात्रा में शामिल हुईं। इसके अलावा पदयात्रा की एक और फोटो साझा करते हुए पीडीपी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल ने लिखा, "इस भूमि के लोगों को केवल आध्यात्मिक बल से ही जीता जा सकता है। हथियारों के क्रूर बल से कभी नहीं, इसलिए उन्हें दूसरी दुनिया का ही डर है।"
इससे पहले इससे एक दिन पहले राहुल गांधी के साथ नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला भी नजर आए थे। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने 5 अगस्त, 2019 को जम्मू-कश्मीर राज्य को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के आर्टिकल 370 को खत्म कर दिया था, और उसे दो संघ शासित राज्यों में बांट दिया था।












Click it and Unblock the Notifications