जम्मू-कश्मीर: LoC पर ढेर हुए सैनिक का शव वापस लेगा पाकिस्तान, कुपवाड़ा में घुसपैठ करते हुए मारा गया
श्रीनगर, 02 जनवरी: पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान कभी भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आने वाला है। सामने कुछ और पीठ पीछे से हरकत करने वाला पाकिस्तान कभी नहीं सुधर सकता। नए साल के मौके पर जहां शनिवार को दोनों देश के बीच शुभकामनाएं और मिठाइयों की अदला-बदली हुई। वहीं उसके एक दिन बाद जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारतीय सेना बताया कि पाकिस्तान की ओर से बॉर्डर एक्शन टीम (बीएटी) की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया गया है।

केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर किया ढेर
1 जनवरी यानी नए साल के मौके पर भारतीय सेना की तरफ से नियंत्रण रेखा पर शांति बनाए रखने की मंशा दिखाते हुए पाकिस्तान को शुभकामनाएं दी थी। साथ ही भारत-पाकिस्तान के सैनिकों ने आपस में एक दूसरे को मिठाइयां भी बांटी, लेकिन इसके अगले ही दिन सेना ने बताया कि कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार करने की कोशिश के दौरान सेना के जवानों ने एक पाक घुसपैठिए का ढेर कर दिया,जिसके अब जानकारी मिल रही है कि पाकिस्तान ने मारे गए घुसपैठिए का शव वापस लेने के लिए कहा है।
संघर्ष विराम समझौते का किया उल्लंघन
एक सैन्य बयान में रविवार को इस घटना की जानकारी साझा की गई। सेना की ओर जारी बयान में बताया कि एलओसी के पार दोनों सेनाओं के बीच चल रहे संघर्ष विराम समझौते का पूरी तरह उल्लंघन करते हुए केरन सेक्टर में पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम (बैट) ने घुसपैठ की कोशिश की। जीओसी 28 इन्फैंट्री डिवीजन के मेजर जनरल एएस पेंढारकर ने कहा कि पाकिस्तान सेना की बॉर्डर एक्शन टीम द्वारा शनिवार को केरन सेक्टर में घुसपैठ का प्रयास किया गया था। एलओसी पर भारतीय सैनिकों ने त्वरित कार्रवाई कर उनके प्रयास को विफल कर दिए और एक आतंकवादी मारा गया, जिसकी पहचान बाद में एक पाकिस्तानी नागरिक मोहम्मद शब्बीर मलिक के रूप में हुई, जो हथियार और गोला-बारूद से लैस था।
हथियार और गोला-बारूद से लैस था घुसपैठियां
सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मोहम्मद शब्बीर मलिक पाकिस्तानी सेना की बॉर्डर एक्शन टीम या बैट का सदस्य हो सकता है, क्योंकि उसके सामान की तलाशी में एक पाकिस्तान का राष्ट्रीय पहचान पत्र और उस देश के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी टीकाकरण प्रमाण पत्र का पता चला है। कार्ड पर तस्वीर में वह व्यक्ति पाक सशस्त्र बलों की वर्दी में दिख रहा है। मेजर जनरल ने कहा कि यह प्रयास दोनों देशों के बीच पिछले साल फरवरी में घोषित संघर्षविराम समझौते का "पूर्ण उल्लंघन" था।
पाकिस्तान शव लेने को तैयार
जनरल पेंढारकर ने कहा कि यह स्पष्ट रूप से बताता है कि पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद को प्रायोजित कर रहा है। हमारी ओर से पाकिस्तानी सेना को एक हॉटलाइन कम्युनिकेशन किया गया है, जिसमें उन्हें मारे गए व्यक्ति का शव वापस लेने के लिए कहा गया है। जानकारी के अनुसार पाकिस्तान शव लेने को तैयार हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications