नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा Pakistan, 9वें दिन फिर तोड़ा सीजफायर, भारतीय सेना ने दिया जवाब
Pakistan violates ceasefire: पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद से भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। भारत सरकार ने भी इस आतंकी हमले के बाद कई सख्त कदम उठाए है। तो वहीं, पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान ने एक बार फिर नियंत्रण रेखा (LoC) पर सीजफायर का उल्लंघन किया है।
पाकिस्तान पिछले 9 दिनों से लगातार LoC पर सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने भारतीय सेना के हवाले से बताया कि पाकिस्तानी सेना ने 02 और 03 मई 2025 की रात को केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के कुपवाड़ा, उरी और अखनूर क्षेत्रों के सामने नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की।

पाकिस्तानी सेना की इस नापाक हरकत का भारतीय सेना के जवानों ने संयमित और उचित तरीके से जवाब दिया है। इससे पहले, पाकिस्तानी सेना ने 1 और 2 मई की रात को भी नियंत्रण रेखा के पार जम्मू-कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश के कुपवाड़ा, बारामुल्ला, पुंछ, नौशेरा और अखनूर क्षेत्रों में बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की थी।
इतना ही नहीं, 30 अप्रैल और 01 मई की रात को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, उरी और अखनूर के सामने नियंत्रण रेखा के पास बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की थी। पाकिस्तान की इस हरकत के बाद भारतीय सेना ने ताबड़तोड़ जवाब दिया था। पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के मद्देनजर दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा हुआ है।
इससे पहले भारत ने जम्मू-कश्मीर में एलओसी पर बिना उकसावे के गोलीबारी के बाद संघर्ष विराम उल्लंघन को लेकर पाकिस्तान को चेतावनी दी थी। पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत के जवाब में भारत द्वारा सिंधु जल संधि को निलंबित करने के तुरंत बाद से ही 24 अप्रैल 2025 से पाकिस्तानी सैनिक नियंत्रण रेखा पर बिना उकसावे के गोलीबारी कर रहे हैं।
पाकिस्तान की ओर से बिना उकसावे के गोलीबारी के बाद भारत और पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशकों (DGMOs) ने हॉटलाइन पर बात की थी। हालांकि, इस बातचीत के बावजूद भी पाकिस्तानी सेना ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications