Pahalgam Terror Attack: उमर अब्दुल्ला ने किया मुआवजे का ऐलान, मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 10-10 लाख

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी। वहीं, अब जम्मू कश्मीर सरकार ने आतंकी हमले में मारे गए पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। अब्दुल्ला सरकार ने मृतकों के परिवारों को 10-10 लाख रुपए, गंभीर रूप से घायलों को 2-2 लाख देने की घोषणा की है।

इस बाबत जम्मू कश्मीर सीएमओ ऑफिस की तरफ से जानकारी दी गई है। बताया कि मृतकों के परिवारों को 10-10 लाख, गंभीर रूप से घायलों को 2 लाख रुपए और मामूली रूप से घायलों को 1 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। इस दौरान जम्मू कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने लिखा, 'कल पहलगाम में हुए घृणित आतंकवादी हमले से गहरा सदमा लगा है और बहुत दुखी हूं।'

Omar Abdullah

उन्होंने कहा कि निर्दोष नागरिकों के खिलाफ़ क्रूरता का यह बर्बर और मूर्खतापूर्ण कृत्य हमारे समाज में कोई स्थान नहीं रखता। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं। हम खोए हुए अनमोल जीवन पर शोक व्यक्त करते हैं। कोई भी धनराशि प्रियजनों के नुकसान की भरपाई नहीं कर सकती है, लेकिन समर्थन और एकजुटता के प्रतीक के रूप में।

जम्मू-कश्मीर सरकार ने मृतकों के परिवारों के लिए 10-10 लाख रुपए, गंभीर रूप से घायलों के लिए 2 लाख रुपए और मामूली रूप से घायलों के लिए 1 लाख रुपए की अनुग्रह राशि की घोषणा की है। पीड़ितों को उनके घरों तक वापस ले जाने के लिए सभी व्यवस्थाएँ की गई हैं। घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सेवा प्रदान की जा रही है।

हम शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं। हम आपके दुख को साझा करते हैं और इस कठिन समय में आपके साथ खड़े हैं। लेकिन आतंक हमारे संकल्प को कभी नहीं तोड़ पाएगा और हम तब तक चैन से नहीं बैठेंगे जब तक कि इस बर्बरता के पीछे के लोगों को न्याय के कटघरे में नहीं लाया जाता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+