अनंतनाग एनकाउंटर में मारा गया दूसरा आतंकी, लश्कर ए तैयबा से था संबंध
श्रीनगर, जून 16। जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच चल रहे एनकाउंटर में एक और आतंकी के मारे जाने की खबर है। जम्मू कश्मीर पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, इस एनकाउंटर में अभी तक कुल 2 आतंकी मारे जा चुके हैं। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि अब कोई आतंकी इलाके में नहीं छिपा है। हालांकि अभी भी सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है।

जानकारी के मुताबिक, यह एनकाउंटर गुरुवार को अनंतनाग जिले के कोकरनाग इलाके में शुरू हुआ और खबर लिखे जाने तक मुठभेड़ चल रही थी। कश्मीर जोन पुलिस की ओर से आईजीपी विजय कुमार ने इस एनकाउंटर की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि हिज्बुल मुजाहिद्दीन के 2 आतंकी कोकरनाग इलाके में घिर गए हैं। दोनों तरफ से फायरिंग के बाद मुठभेड़ शुरू हई है।












Click it and Unblock the Notifications