Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Omar Abdullah Result 2024: बडगाम, गांदरबल दोनों सीट पर उमर अब्दुल्ला की प्रचंड जीत, क्या है वोट का मार्जिन

Budgam and Ganderbal Chunav Result 2024: नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) जम्मू-कश्मीर की दोनों विधानसभा सीट बडगाम और गांदरबल से जीत गए हैं। गांदरबल सीट से उमर अब्दुल्ला को 32727 (+ 10574) वोट मिले हैं। वहीं बडगाम सीट से उमर अब्दुल्ला को 36010 (+ 18485) वोट मिले हैं।

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री बनेंगे, इसकी घोषणा आज 08 अक्टूबर को फारूक अब्दुल्ला ने श्रीनगर में की है। नेशनल कॉन्फ्रेंस को बहुमत मिलने के आसार हैं। फारूक अब्दुल्ला ने यह घोषणा तब की, जब यह स्पष्ट हो गया कि कांग्रेस-एनसी गठबंधन 10 वर्षों में जम्मू-कश्मीर में पहला विधानसभा चुनाव जीतेगा।

Budgam and Ganderbal Chunav Result 2024

ये भी पढे़ें- Jammu Kashmir Chunav Result 2024: जम्मू-कश्मीर की 90 सीटों पर कौन जीता, कौन हारा, देखें पूरी डिटेल

फारूक अब्दुल्ला बोले- 10 वर्षों के बाद, लोगों ने हमें अपना जनादेश दिया है

फारूक अब्दुल्ला बोले, "10 वर्षों के बाद, लोगों ने हमें अपना जनादेश दिया है। हम अल्लाह से प्रार्थना करते हैं कि हम उनकी उम्मीदों पर खरे उतरें। यहां 'पुलिस राज' नहीं बल्कि जनता का राज होगा। हम जेल से निर्दोष लोगों को रिहा करने का प्रयास करेंगे। मीडिया स्वतंत्र होगी। हमें हिंदुओं और मुसलमानों के बीच विश्वास विकसित करना होगा।"

फारूक अब्दुल्ला ने यह भी उम्मीद जताई कि इंडिया गठबंधन सहयोगी एनसी को जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने की लड़ाई में मदद करेंगे, जो अपने विशेष दर्जे के निरस्त होने के बाद केंद्र शासित प्रदेश बन गया। यह पूछे जाने पर कि शीर्ष पद किसे दिया जाएगा, वरिष्ठ राजनेता ने घोषणा की, "उमर अब्दुल्ला मुख्यमंत्री बनेंगे।"

उमर अब्दुल्ला बोले- मैंने पहले ही कहा था एग्जिट पोल पर चर्चा करना समय की बर्बादी

उमर अब्दुल्ला ने नतीजों के बीट सोशल मीडिया पोस्ट एक्स पर कहा, ''अगर आप एग्जिट पोल के लिए पैसे देते हैं या उन पर चर्चा करने में समय बर्बाद करते हैं तो आप सभी चुटकुलों और मजाक के पात्र हैं। कुछ दिन पहले मैंने उन्हें समय की बर्बादी कहा था, यही कारण था।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+