जम्मू कश्मीर में डिप्टी सीएम क्यों बनाया? उमर अब्दुल्ला ने दिया बयान, बताई क्या थी वजह
CM Omar Abdullah: जम्मू कश्मीर के उमर अब्दुल्ला ने नौशेरा से विधायक सुरेंद्र चौधरी को अपने डिप्टी सीएम के रूप में चुना है। उन्होंने शनिवार को अपने एक भाषण के दौरान पार्टी कार्यकताओं और जनता को बताया कि उनकी सरकार की प्राथमिकता क्या है। उन्होंने डिप्टी सीएम के चयन के संबंध में बड़ी बात कहने के साथ भाजपा पर भी जमकर निशाना साधा ।
सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा कि मैं जम्मू-कश्मीर के लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि अब उनकी समस्याएं सुनी जाएंगी और उनका समाधान किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि चुनाव के नतीजे घोषित होने से पहले ही कुछ लोग अफवाह फैला रहे थे कि अब जम्मू के लोगों की उपेक्षा की जाएगी, क्योंकि उन्होंने एनसी उम्मीदवार को नहीं चुना। मैंने कहा कि यह सरकार सभी के लिए काम करेगी और इसमें सभी के लिए प्रतिनिधि होंगे।

डिप्टी सीएम का मेरे परिवार से कोई लेना-देना नहीं:उमर अब्दुल्ला
सीएम उमर अब्दुल्ला ने आगे जोड़ा कि हम सिर्फ अपने मतदाताओं को नहीं, बल्कि जम्मू-कश्मीर के सभी लोगों को नामित करेंगे, लेकिन हमने एक बनाया, वह भी सत्ताधारी पार्टी से। यह उन सभी को जवाब है जिन्होंने एनसी के खिलाफ केवल मुस्लिम पार्टी के रूप में सवाल उठाए थे। हमारे डिप्टी सीएम जम्मू से हैं और हिंदू समुदाय से हैं और उन्होंने ऐसा किया है। मेरे परिवार से कोई लेना-देना नहीं है।
सुरिंदर कुमार चौधरी ने भाजपा के सीएम उम्मीदवार को हराया था
ज्ञात हो कि बुधवार को नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। अब्दुल्ला ने एक हिन्दू सुरिंदर कुमार चौधरी को उपमुख्यमंत्री के तौर पर चुना है। सुरिंद्र ने जम्मू क्षेत्र के नौसेरा सीट से विधायक चुने गए हैं। उन्होंने भाजपा के सीएम पर के उम्मीदवार रविंद्र रैना को 7,819 वोटो से पराजित किया था।
नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला और सुरिंद्र कुमार चौधरी के साथ सतीश शर्मा, सकीना इटू, जावेद राणा और जावेद डार ने शपथ ली थी। ज्ञात हो कि कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर सरकार में शामिल होने से इंकार करते हुए कहा था कि गठबंधन में सब ठीक है, किन्तु हम सरकार में शामिल न होकर बाहर से समर्थन करेंगे
यह भी पढ़ें Lawrence Bishnoi: 'सलमान खान हैं झूठे नंबर 1' बिश्नोई समाज ने ऐसा क्यों कहा? जानिए












Click it and Unblock the Notifications