Vaishno Devi Yatra: खराब मौसम के चलते बंद हुआ वैष्णो देवी मंदिर का नया मार्ग, हेलिकॉप्टर सेवा भी निलंबित
Vaishno Devi Yatra: श्री माता वैष्णो देवी गुफा मंदिर का नया मार्ग बंद कर दिया गया है। खराब मौसम और बारिश के कारण वैष्णो देवी गुफा मंदिर का नया मार्ग बंद करने का निर्णय लिया गया है। इतना ही नहीं, हेलिकॉप्टर सेवा भी आज निलंबित रहेगी। यह जानकारी रियासी जिले के एसएसपी अमित गुप्ता ने दी है।
रियासी जिले के एसएसपी अमित गुप्ता ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान बताया कि सवान माह के चलते माता के दरबार आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। तो वहीं, पहाड़ों में धुंध के कारण हेलिकॉप्टर सेवा आज निलंबित कर दी गई है। हालांकि, यात्रा पुराने ट्रैक से सुचारू रूप से चल रही है।

तो वहीं, अर्द्ध कुंवारी से भवन के लिए बैटरी कार सेवा व भवन से भैरो घाटी के लिए रोपवे सेवा लगातार मिल रही है। बता दें कि खराब मौसम के चलते पिछले कई दिनों से कटड़ा से सांझी छत्त के लिए हेलिकॉप्टर सेवा भी प्रभावित चल रही है। अगर आप माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रहे हैं या जाने का प्लान बना रहे हैं तो इस आदेश के हिसाब से ही अपना प्लान बनाएं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोमवार शाम छह बजे तक 16 हजार 500 श्रद्धालु भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। तो वहीं, अब रियासी के एसएसपी अमित गुप्ता ने इसकी जानकारी देते हुए कहा, 'खराब मौसम के कारण श्री माता वैष्णो देवी गुफा मंदिर का नया मार्ग बंद कर दिया गया है।' बताया कि नया मार्ग बंद करने का यह फैसला भक्तों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
बता दें कि जम्मू-कश्मीर का मौसम लगातार खराब है। यहां लगातार भारी बारिश हो रही है, जिस कारण से तापमान में भी गिरावट बनी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले सात दिनों तक यहां गरज के साथ भारी बारिश के आसार हैं।












Click it and Unblock the Notifications