Neet Exam Result: कश्मीर में 600 की दिहाड़ी कमाने वाले मजदूर ने नीट में हासिल किया 601 का स्कोर

Neet Exam Result: कहते हैं ना अगर आपके भीतर जज्बा है और कुछ कर गुजरने का जुनून है तो दुनिया की कोई भी बाधा आपकी राह में रोड़ा नहीं बन सकती है। कुछ ऐसे ही जज्बे और जूनून के दम पर कश्मीर के एक दिहाड़ी मजदूर ने नीट की परीक्षा में 601 अंक हासिल करके खुद को साबित किया है।

महज 19 साल के उमर अहमद गनई पुलवामा के रहने वाले हैं और वह पड़ोस के गांव में बतौर पेंटर दिहाड़ी मजदूरी कर रहे थे, इसी दौरान उन्हें पता चला कि उनकी जिंदगी बदल गई है। बड़ी संख्या में लोग उन्हें बधाई देने के लिए उनके पुलवामा स्थित घर पर पहुंच रहे हैं। लोग उन्हें फूलों की माला पहना रहे हैं, मिठाई बांट रहे हैं।

neet result 2023

उमर का कहना है कि वह हर रोज दिहाड़ी से 600 रुपए कमाते हैं, इसके साथ ही वह पिछले दो साल से नीट की तैयारी भी कर रहे थे। उमर ने कहा कि मेरे लिए यह बहुत ही मुश्किल समय था, मैं मजदूर के तौर पर दिन में काम करता था और शाम को पढ़ाई करता था। मेरी कड़ी मेहनत आखिरकार रंग लाई है।

उमर ने कहा कि मेरा हर किसी को एक ही संदेश है कि कड़ी मेहनत कीजिए, यह कभी भी बेकार नहीं जाएगी। कुछ इसी तरह से कुलगाम जिले में भी सैयद इमाम के घर पर दो जुड़ा बेटियों ताबिया और बिसमा ने नीट की परीक्षा में 625 और 570 अंक हासिल किया है।

ताबिया ने बताया कि जब मैंने अपना स्कोर देखा तो मैं बहुत खुश हुई थी। मेरे लिए यह खुशी और उस वक्त बढ़ गई जब मेरी बहन ने भी इस परीक्षा में सफलता हासिल की। बिसमा ने कहा कि अपना स्कोर देखकर हमे भरोसा है कि हम दोनों को अच्छे मेडिकल कॉलेज में दाखिला मिलेगा। मैं रिजल्ट से पहले बहुत डरी हुई थी। लेकिन जब नतीजे आए और हम दोनों सफल हुए तो हमारे माता-पिता भी बहुत खुश थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+