जम्मू-कश्मीर: पुलवामा के वामपोरा-हुनिपोरा इलाकों में मोबाइल इंटरनेट सेवा निलंबित, जानें कब तक रहेगी पाबंदी
Jammu Kashmir Mobile Internet Service Ban: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के कुछ इलाकों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं। बताया जा रहा है कि सरकार ने सुरक्षा कारणों के चलते इंटरनेट सेवाएं निलंबित की गई हैं। पुलवामा जिले के वामपोरा और हुनिपोरा इलाकों में 8 नवंबर शाम 5 बजे तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित रहेंगी। नोटिफिकेशन जारी कर इसकी जानकारी दी है।
नोटिस जारी करते हुए कहा कि राष्ट्र-विरोधी तत्वों और उपद्रवियों द्वारा इंटरनेट सेवाओं के दुरुपयोग की संभावना है। इसलिए सुरक्षा कारणों को देखते हुए इन इलाकों में मोबाइल इंटरनेट बैन किया गया है।

पुलवामा के इन इलाकों में बढ़ाई गई कड़ी सुरक्षा
बता दें कि कुछ दिन पहले ही पुलवामा में आतंकवादियों ने उत्तर प्रदेश के मजदूर और श्रीनगर में पुलिस इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद से पुलवामा के इन इलाकों में कड़ी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसी कड़ी में इंटरनेट सेवा भी बैन कर दिया गया है। आठ नवंबर को शाम 5 बजे तक इंटरनेट बंद रहेगा।
सुरक्षा के लिहाज से इंटरनेट सेवाओं को किया गया है निलंबित
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) ने अपने आदेश में कहा कि राष्ट्र विरोधी तत्व सक्रिय है। और वह मोबाइल इंटरनेट सेवाओं का दुरुपयोग कर सकता है। सुरक्षा के लिहाज से इंटरनेट सेवाओं को निलंबित किया गया है।
30 अक्टूबर को कश्मीर घाटी में लगातार दो दिन आतंकी हमले
एडीजीपी विजय कुमार ने दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को पुलवामा के वामपोरा और हुनिपोरा इलाकों में मोबाइल डेटा सेवाओं को निलंबित करने के निर्देश जारी किए हैं। पिछले 30 अक्टूबर को कश्मीर घाटी में लगातार दो दिन आतंकी हमले हुए थे, इस दौरान उत्तर प्रदेश के मजदूर और श्रीनगर में पुलिस इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी नेताओं से मिलकर कश्मीर-कश्मीर चिल्लाया हमास, फिलिस्तीन के लिए मांगा इस्लामिक देशों का साथ












Click it and Unblock the Notifications