'मैं चाहती हूं कि कश्मीरी पंडितों को कुछ जमीन दी जाए', महबूबा मुफ्ती की मांग
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे हैं। चुनाव-प्रचार का दौर भी जारी है। रविवार को कश्मीरी पंडितों के साथ एक बैठक को संबोधित करते हुए पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने बड़ी बात कही।
मुफ्ती ने कहा कि चाहे दिल्ली में बीजेपी की सरकार हो या कांग्रेस की, कोई भी आपको यूं उठाकर कश्मीर नहीं ला सकता। आपको हिम्मत करनी होगी और हम भी समर्थन करेंगे। तभी आप वापस अपने घरों में बस सकते हैं।

'मंदिरों की जगह बनाए जाएं कमरे'
मुफ्ती ने यह भी कहा कि मैं चाहती हूं कि कश्मीरी पंडितों को कुछ जमीन दी जाए। मुझे लगता है कि जहां मंदिर हैं, वहां अगर कमरे बनाए जाएं, तो आपकी वापसी धीरे-धीरे बढ़ेगी। मध्यम आयु वर्ग के कश्मीरी पंडितों को जोखिम उठाना चाहिए और वापस आना चाहिए। यह शुरुआत होगी। जम्मू कश्मीर के रंग उड़ गए आप के जाने से।












Click it and Unblock the Notifications